मनोरंजन

भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में Suhana Khan ने लूटी महफिल

फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने हाल ही में अपने घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों को स्पॉट किया गया। पार्टी में रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, पत्रलेखा, राजकुमार राव, सुहाना खान, (Rakul Preet Singh, Jackky Bhagnani, Patralekha, Rajkumar Rao, Suhana Khan) न्यासा देवगन, गौरी खान, मनीष मल्होत्रा, नोरा फतेही, ऐली अबराम जैसे कई स्टार्स ने शिरकत की। लेकिन इस पार्टी में जिस चेहरे ने सब का ध्यान खींचा, वह थी सुहाना खान ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)



 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)


सुहाना खान इस पार्टी में गॉर्जियस गोल्डन साड़ी में पहुंची थीं। उन्होंने अपने बालों की पोनी बनाई थी और एयरिंग्स भी कैरी किये थे। इस दौरान सुहाना काफी गॉर्जियस लग रही थी। सुहाना खान के लुक ने इस पार्टी में हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं होस्ट भूमि पेडनेकर इंडियन एथिनिक लुक में बला की खूबसूरत दिखाई दे रहीं थी। भूमि ने मल्टीकलर के लहंगे में बहन के साथ मिलकर सभी मेहमानों का शानदार स्वागत किया। जबकि रकुलप्रीत ने रेड कलर के ऑउटफिट में जैकी भगनानी संग जमकर पोज दिए। वहीं प्रज्ञा जायसवाल भी इस पार्टी नजर आईं।

 

Share:

Next Post

क्‍या भारत-पाक मैच में खलल डालेगी बारिश या होगा पूरा मैच? जानें मेलबर्न मैदान में मौसम का हाल

Sun Oct 23 , 2022
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा मुकाबला आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इस मुकाबले का इंताजर दोनों देशों की आवाम के साथ पूरी दुनिया के फैंस करते हैं। राजनेतिक मसलों की वजह से पिछले कुछ समय से दोनों टीमों के बीच […]