img-fluid

सुमित मिश्रा की आई प्रतिक्रिया, कहा- जिला कार्यकारिणी का गठन पूरी संगठनात्मक प्रक्रिया और व्यापक परामर्श के बाद किया गया

October 28, 2025

इंदौर। भारी विरोध के बाद अब नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और विचारधारा आधारित संगठन है। जिला कार्यकारिणी का गठन पूरी संगठनात्मक प्रक्रिया और व्यापक परामर्श के बाद किया गया है।

उन्होंने आगे कहा – कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कुछ तत्वों द्वारा दुष्प्रचार किया गया, जबकि जिनके नामों को लेकर इस्तीफों की बात कही गई, उन्होंने स्वयं वीडियो जारी कर इन अफवाहों का खंडन किया है। मीडिया रिपोर्टों में भी यह स्पष्ट हुआ है कि दुष्प्रचार फैलाने वाले कुछ लोगों के संबंध कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।

भाजपा में जिम्मेदारियाँ देना एक सतत और निरंतर प्रक्रिया है। संगठन में सभी को उनकी सक्रियता, समर्पण और योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। भाजपा एक परिवार है, जहाँ हर कार्यकर्ता का सम्मान और स्थान है। हम सब मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।

Share:

  • Health Tips: पाचन को दुरूस्‍त बनाना चाहते हैं तो आजमाए ये आसान उपाय

    Wed Oct 29 , 2025
    नई दिल्ली। आपका पाचन तंत्र आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन को आवश्यक पोषक तत्वों में तोड़ता है। ऐसे में अगर हम अपने डाइजेशन सिस्‍टम (Digestive System) को नजर अंदाज करें तो हमें पर्याप्‍त भोजन करने के बावजूद भरपूर पोषण (Nutrition) नहीं मिलता। पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए हमें अपने लाइफ स्‍टाइल (Lifestyle) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved