जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष बड़ी खबर

ग्रहों के राजा सूर्य 12 फरवरी तक इन 3 राशियों को कर सकते हैं परेशान, बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्‍ली (New Delhi) । ग्रहों (planets) की चाल का इम्पैक्ट जीवन पर भी देखने को मिलता है। ग्रहों के राजा सूर्य (Sun) ने 15 जनवरी को मकर राशि (Capricorn) में गोचर किया था। सूर्य का अगला परिवर्तन 13 फरवरी को कुंभ राशि (Aquarius) में होगा। सूर्य गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन लेकर आता है तो वहीं कुछ के लिए बुरे समय का कारण भी बनता है। सूर्य के मकर राशि में विराजमान रहने से 12 फरवरी तक कुछ राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आइए जानते हैं मकर में विराजमान सूर्य 12 फरवरी तक किन राशियों की परेशानियाँ बढ़ा रहे हैं-

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों आपके लिए सूर्य का गोचर बेहद शुभ नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम को पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।


कन्या राशि
सूर्य का गोचर कन्या राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। धन हानि होने की संभावना है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर बहुत फायदेमंद नहीं रहने वाला है। करियर में कलीग्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। बेवजह का स्ट्रेस लेने से बचें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

बीजेपी में जाने की अटकलों पर बोलीं शारदा सोलंकी, 'सारी खबरें झूठी, मैं कहीं नहीं जाने वाली'

Mon Feb 5 , 2024
ग्‍वालियर (Gwalior) । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर में रविवार को मुरैना नगर निगम (Morena Municipal Corporation) की महापौर शारदा सोलंकी (Mayor Sharda Solanki) पहुंची. यहां उन्होंने बीजेपी (BJP) में जाने की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. शारदा सोलंकी ने कहा है कि वह कांग्रेस में है और कांग्रेस में ही काम […]