img-fluid

उपमुख्यमंत्री के तौर पर सुनेत्रा पवार ने संभाला पदभार, समर्थकों में उत्साह का माहौल

February 10, 2026

मुंबई। दिवगंत अजित पवार की पत्नी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। वे राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होंने मुंबई स्थित मंत्रालय में अपने कार्यालय में उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर नया पदभार ग्रहण किया। उनके साथ उनके पुत्र पार्थ पवार और एनसीपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उनके शपथ ग्रहण को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।


  • बता दें कि अजित पवार के निधन के बाद पत्नी सुनेत्रा पवार को उनकी जगह उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  सुनेत्रा पवार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन की शुरुआत मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना से की। उनके साथ उनके पुत्र पार्थ पवार, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चकांकरे और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे।

    हाल ही में महाराष्ट्र कैबिनेट में हुए विभाग आवंटन के अनुसार सुनेत्रा पवार को राज्य के प्रमुख तीन विभाग सौंपे गए हैं। इसमें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास मंत्रालय शामिल है। साथ ही उन्हें पुणे और बीड जिलों की गार्जियन मिनिस्टर भी बनाया गया है, जिससे वे इन जिलों के विकास और प्रशासन का ध्यान रखेंगी।

    Share:

  • छावा के लिए विक्की कौशल का वो जुनून: जब चोट के बाद भी ट्रेनर को कहना पड़ा- ये है असली जिद

    Tue Feb 10 , 2026
    नई दिल्ली । सिनेमा के पर्दे पर जब कोई कलाकार किसी ऐतिहासिक नायक (Historical heroes)की भूमिका निभाता है, तो वह केवल अभिनय नहीं होता, बल्कि उस महान व्यक्तित्व को खुद में जीने की एक कोशिश होती है। साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म(blockbuster movie) छावा (Chhawa)में छत्रपति संभाजी महाराजत्रChhatrapati Sambhaji Maharaj) का किरदार निभाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved