मनोरंजन

भारी कर्ज में डूबे हैं Sunny Deol, सिर्फ 2.5 करोड़ के फ्लैट में रहता है परिवार

मुंबई। बॉलीवुड में रोमांटिक से लेकर एक्शन फिल्मों में काम कर चुके सनी देओल (Sunny Deol) अब राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं। वह पंजाब की गुरदासपुर से सांसद हैं। सनी देओल की फैमिली में से भी कई लोग राजनीति में रहे हैं। इस वजह से अक्सर उनकी प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा होती ही रहती हैं। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि सनी देओल करोड़ों के कर्ज में डूबे हुए हैं। उनका परिवार सिर्फ 2.5 करोड़ की कीमत के फ्लैट में रह रहा है।


सनी देओल ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। उसके मुताबिक सनी देओल और उनकी पत्नी पर तकरीबन 53 करोड़ का कर्जा है। इतना ही नहीं सनी पर करीब 1 करोड़ रुपये का जीएसटी भी बकाया बताया जाता है। कई सालों से फिल्मों में काम कर रहे सनी देओल संपत्ति के मामले में अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी और पिता धर्मेंद्र से काफी पीछे हैं। सनी के पास कुल 83 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास 60 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 21 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

सनी के पास 9 लाख रुपए बैंक अकाउंट में है और 26 लाख कैश हैं। उनकी पत्नी पूजा के पास 6 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें से 19 लाख बैंक में और 16 लाख कैश है। सनी और उनकी पत्नी ने बैंक से करीब 51 करोड़ रुपये का कर्ज लिया हुआ है। पती-पत्नी पर करीब 2.5 करोड़ रुपये का सरकारी कर्ज भी बकाया बताया जाता है। इसके अलावा सनी देओल पर एक करोड़ 7 लाख रुपये का जीएसटी भी बकाया है। चुनावी हलफनामे में सनी ने ये भी बताया था कि उनके पास 1.69 करोड़ की कारें है। साथ ही उनके पास 1.56 करोड़ की ज्वैलरी भी है।


इसके अलावा सनी के पास 21 करोड़ की जमीन हैं, जिसमें एग्रीकल्चर और नॉन एग्रीकल्चर और मुंबई का एक फ्लैट भी शामिल है। सनी देओल के मुकाबले उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी की संपत्ति उनसे कहीं अधिक है। साल 2019 के चुनावों के हल्फनामे में हेमा ने अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया था। जिसके अनुसार उन्होंने बताया था कि उनके पास 249 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें से उनके पास करीब 114 करोड़ रुपए और पति धर्मेंद्र के पास 135 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ये भी बता दें कि 5 सालों में हेमा की संपत्ति करीब 72 करोड़ रुपए बढ़ गई है।

Share:

Next Post

8 किलो हेरोइन, 1 किलो कोकीन के साथ, NCB ने 3 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

Fri Feb 5 , 2021
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को 3 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 8 किलोग्राम हेरोइन और 1 किलो कोकीन भी जब्त की है। एनसीबी के उप निदेशक के.पी.एस. मल्होत्रा ने कहा, “ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनसीबी की […]