img-fluid

पूर्व मंत्री Ranjana Baghel और सांसद Chhatar Singh के समर्थक भिड़े

June 28, 2021

  • मीसाबंदियों का स्वागत व फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ विवाद

भोपाल। धार जिले में आयोजित मीसाबंदियों के सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री रंजना बघेल और धार सांसद छतर सिंह दरबार के समर्थक आपस में भिड़ गए। दो दिन बाद भाजपा नेताओं के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें सांसद के समर्थक नारायण सोनी और रंजना बघेल के बीच जमकर मुंहवाद हो रहा है।
दरअसल धार के मनावर में मीसा बंदी छगन लाल सिसौदिया का सम्मान करने के लिए सांसद छतर सिंह दरबार और पूर्व मंत्री रंजन बघेल पहुंचे थे। इस दौरान सांसद समर्थक मंडल अध्यक्ष नारायण सोनी ने बघेल से पहले बाकानेर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरमा मौर्य को आगे बुला लिया। इस पर बघेल भड़क गईं। उनका कहना था कि जनपद महिला सदस्य से पहले स्वागत करने के लिए शहर मंडल अध्य्क्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं उन्हें क्यों नहीं बुलाया जा रहा है? यह पक्षपात है। इस पर नारायण सोनी ने पूर्व मंत्री बघेल से कहा कि आप महिलाओं को आगे नहीं आने देती हो। यदि महिलाओं को तवज्जो नहीं मिलेगी तो पार्टी आगे कैसे बढ़ेगी? यह कहते हुए उन्होंने सुरमा मौर्य को जगह बनाते हुए स्वागत करने आगे बुला लिया। इसके बाद बघेल का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि यह नगर का कार्यक्रम है। ग्रामीण क्षेत्र की पदाधिकारी को क्यों बुलाया गया? मंडल अध्यक्ष हैं तो क्या सिर पर बैठेंगी? यह कहते हुए बघेल कार्यक्रम छोड़ कर चली गई। खासबात यह है कि जब मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के बीच बहस हो रही थी, सांसद छतर सिंह दरबार कुछ नहीं बोले।

Share:

  • दो सिख लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कर किया गया निकाह, श्रीनगर की सड़कों पर खोला मोर्चा

    Mon Jun 28 , 2021
    डेस्क। शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर एस सिरसा ने आरोप लगाया है जम्मू-कश्मीर में कि दो सिख लड़कियों को बंदूक की नोक पर अगवा किया गया और जबरन धर्म परिवर्तन किया गया. उन्होंने कहा कि इनमें से एक बेटी उन्हें वापस मिल गई है लेकिन, दूसरी लड़की को लेकर वह अभी भी इंतजार में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved