img-fluid

22 नंबर में आश्चर्यजनक परिणाम, जेल में बंद राजू भदौरिया आगे

July 17, 2022

 

  • नाक का बाल बने कई वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी आगे निकले

इंदौर। आधा घंटा देरी से शुरू हुई मतगणना में शुरुआत में ही आश्चर्यजनक परिणाम (amazing results) सामने आने लगे हैं। कई वार्डों में कांग्रेस आगे है तो जेल में बंद राजू भदौरिया (Raju Bhadauria jailed) के 200 वोटों से आगे आने की खबर है। मतदान वाले दिन 6 जुलाई को राजू भदौरिया और भाजपा प्रत्याशी चंदू शिंदे (Chandu Shinde) के बीच हुए विवाद के बाद भदौरिया पर जानलेवा हमले के प्रयास के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया था और बाद में गिरफ्तार कल जेल भेज दिया था।

फिलहाल भदौरिया जेल में ही हैं। आज सुबह वार्ड क्रमांक 22 की मतगणना में भदौरिया के करीब 200 वोटों से आगे निकलने की जानकारी सामने आई है। वहीं वार्ड क्रमांक 21 में चिंटू चौकसे गणेश गोयल से बढ़त बनाए हैं। वार्ड क्र. 15 में कांंग्रेस प्रत्याशी ममता सुनेर और 16 में वंदना चौकसे के आगे निकलने की जानकारी सामने आई है तो वार्ड क्र. 42 में किरण जिरेती भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रही हैं।


वहीं राजेंद्र राठौर 400 मतों से आगे, मुन्नालाल यादव 110 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं वार्ड 39 से रूबीना खान 222 मतों से आगे है। इसी तरह राजेश उदावत, कंचन गिदवानी, दीपिका जैन, शुभम यादव, अभिषेक करोसिया भी कुछ मतों से आगे है। विधानसभा 4 के वार्ड क्र. 69 में कांग्रेस नेता मधुसूदन भलिका की पत्नी शिखा भलिका अपनी प्रतिद्वंद्वी से आगे निकल गई हैं। वार्ड क्र. 20 में कांग्रेस की यशस्वी पटेल के 128 वोटों से आगे निकलने की जानकारी मिली है।

Share:

  • PFI सदस्‍य नुरुद्दीन जंगी की रिहाई के लिए कोर्ट में लड़ता था केस, जानिए पूरा मामला

    Sun Jul 17 , 2022
    पटना। पेशे से वकील नुरुद्दीन जंगी (Nooruddin Jangi) को पटना पुलिस के इनपुट पर यूपी एटीएस (UP ATS) ने लखनऊ में मवैया मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। नुरुद्दीन बिहार के दरभंगा के उर्दू बाजार के शेर मोहम्मद गली का रहने वाला है। वो काफी समय से पीएफआई से जुड़ा हुआ है। पटना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved