मनोरंजन

‘सुरतिया जान मार लागेला’ को दो दिन मिले 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी सिंगर आरोही भारद्वाज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव (Bhojpuri singer Aarohi Bhardwaj and actress Mahi Srivastava) का नया गीत ‘सुरतिया जान मार लागेला’ (Surtiya Jaan Maar Lagela) जबरदस्त हिट हो रहा है। इस गाने को एक दिन में 2.1 मिलियन यानी 21 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ‘सुरतिया जान मार लागेला’ Surtiya Jaan Maar Lagela सॉन्ग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

माही ने कुछ ही समय में भोजपुरी इंडस्ट्री को कैप्चर कर लिया है। नतीजन सोशल मीडिया में माही श्रीवास्तव की गजब की फैन फॉलोइंग है। उनका कोई भी गाना आते ही सोशल मीडिया में छा जाता है। फैंस उनके सांग का इंतजार करते हैं। हाल ही में रिलीज हुए माही का सॉन्ग दर्शकों ने खूब भा रहा है। खबर लिखे जाने तक सॉन्ग को 2.1 मिलियन यानी 21 लाख व्यूज और 17 हजार लाइक्स मिल चके हैं।



गाने के वीडियो में माही ने अपनी कातिलाना अदाएं दर्शकों को दिखाई हैं, जिससे उन्होंने लोगों को दीवाना बना दिया है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस गाने के वीडियो में अपनी सिजलिंग अदाएं दिखा रही हैं, जोकि काबिल-ए-तारीफ है। वो अपनी खूबसूरती और एक्सप्रेशंस से तो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं।

‘सुरतिया जान मार लागेला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार, सिंगर आरोही भारद्वाज, लिरिक्स गौतम राय (काला नाग) ने लिखे, फीचर माही श्रीवास्तव, म्यूजिक प्रियांशू सिंह, निर्देशक गोल्डी जैसवार, कोरियोग्राफर गोल्डी एंड बॉबी, एडिटर मीत जी हैं।

हाल ही में माही दुबई से लौटी हैं। वे दुबई में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी भोजपुरी फिल्म पंख का पहला शेड्यूल खत्म करके आई हैं। इस फिल्म में माही के अलावा संजय पांडेय, संजय पांडेय, रोहित सिंह मटरू, श्वेता महारा, आयशा कश्यप, माही श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा हैं। पंख के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं, जबकि निर्देशक पराग पाटिल हैं। फिल्म का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है।

Share:

Next Post

राज के साथ पहली मुलाकात में तीर दिल के पार हो गया था, ऐसे शुरू हुई थी Shilpa Shetty की फिल्मी प्रेम कहानी

Wed Jun 8 , 2022
डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस से लोगों को कोई दीवाना बनाता है तो वह शिल्पा शेट्टी हैं। शिल्पा के बारे में कहा जाए कि इनकी उम्र जैसे थम सी गई है तो ये गलत नहीं होगा। शिल्पा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ के जरिए भी सुर्खियों में रहती हैं। […]