मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत केस: टैलेंट मैनेजर रेशमा शेट्टी से पुलिस ने की 5 घंटे पूछताछ


मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को सुलझाने के लिए पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस शेखर कपूर और संजय लीला भंसाली सहित 35 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने इस मामले में अब बॉलीवुड की प्रमुख टैलेंट मैनेजर्स में शुमार रेशमा शेट्टी से लंबी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रेशमा से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान पुलिस ने उनसे सलमान खान के साथ कथित रूप से हुए सुशांत के विवाद और बॉलीवुड से उनके बायकॉट को लेकर सवाल किए गए।
रेशमा शेट्टी बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान, अक्षय कुमार और आलिया भट्ट के साथ काम किया है। सुशांत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर जिस तरह के बातें चल रही उन्हीं बातों के आधार पर बांद्रा पुलिस ने रेशमा शेट्टी से सवाल किए। इस दौरान पुलिस ने उनसे सुशांत से उनकी मुलाकात पर भी सवाल किए। पुलिस के सवालों को जवाब देते हुए रेशमा ने बताया कि उनकी सुशांत के साथ केवल दो बार मुलाकात हुई थी। उन्होंने पुलिस से कहा कि सोशल मीडिया पर सुशांत के बायकॉट को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, वो महज अफवाह हैं।
रेशमा शेट्टी बॉलीवुड में बड़ा नाम हैं। सिलेब्रिटीज के फिल्‍मी शेड्यूल से लेकर उनके ब्रांड एंडोर्समेंट को भी संभालती हैं। वह एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं, जिसका नाम ‘मैट्रिक्‍स’ है। साल 2009-2010 के करीब रेशमा सलमान खान से जुड़ी थीं, जिसके बाद ही उनका फिल्‍मी ग्राफ और इमेज दोनों ऊंचाइयों पर पहुंच गया। कहा जाता है कि सलमान खान का बीइंग ह्यूमन कैम्‍पेन भी रेशमा शेट्टी का ही आइडिया है। यही नहीं, ‘बिग बॉस’ जैसे शो से सलमान का नाता भी रेशमा ने ही जोड़ा है। रेशमा शेट्टी साल 2018 में सलमान खान से अलग हुई थीं। उन्होंने उसके बाद से अक्षय कुमार का काम संभाला। वे अक्षय के अलावा कटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी स्टार एक्ट्रेसेस को भी मैनेज करती हैं।
आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस अब तक 35 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिन लोगों से पूछताछ की गई है, उनमें दिवंगत अभिनेता के परिवार के सदस्य, मित्र, सहकर्मी और वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने उनके साथ काम किया था। उनके अलावा बॉलीवुड पोर्टल्स के लिए काम करने वाले कुछ पत्रकारों से पूछताछ की गई है और पुलिस ने उन स्रोतों के बारे में जानकारी है जिनके माध्यम से कहानियां लिखी गई थीं।

Share:

Next Post

ममता के मंत्री ने विकास दुबे एनकाउन्टर को बताया यूपी पुलिस का अपराधिक कृत्य

Sat Jul 11 , 2020
कोलकाता। अपने विवादित बयानों की वजह से अमूमन सुर्खियों में रहने वाले राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर यूपी पुलिस पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने आपराधिक तरीके से विकास का एनकाउंटर किया है। फिरहाद ने कहा कि पुलिस पर हमला […]