मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री के डार्क साइड्स और मेंटल हेल्थ पर काफी डिसकशन हो रहा है। इस बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों की सूइसाइड की खबरें आ चुकी हैं, कई ने डिप्रेशन पर बात की। इनमें से एक सुशांत के ‘काई पो छे’ को-स्टार अमित साध भी हैं।
अमित साध ने रीसेंटली बताया कि जब वह 16-18 साल के थे तो उन्होंने 4 बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि वह सूइसाइडल नहीं थे फिर भी अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश करते रहते थे। चौथी बार कोशिश के बाद उन्होंने फैसला लिया कि अब ऐसा नहीं करना बल्कि आगे बढ़ना है। इसके बाद उन्होंने ‘नेवर गिव अप’ का मंत्र अपनाया और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
हालांकि उनके मन में ये पॉजिटिविटी और ताकत इतनी जल्दी भी नहीं आ गए। अमित साध ने MensXP को बताया कि इससे उबरने में उनको 20 साल लगे। वह बताते हैं, मैं इससे एक दिन में नहीं निकला- मुझे 20 साल लग गए। मुझे बस ये पता था कि ये अंत नहीं है।
उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्हें समझ आया कि जीवन एक गिफ्ट है, उसी दिन से उनका नजरिया पॉजिटिव हो गया। वह बताते हैं, अब मेरे मन में कमजोर लोगों के लिए प्यार और दया है। अमित ने कहा कि कई लोग सूइसाइड कर लेते हैं औऱ कई लोगों को एक बुरे वक्त पर इसका खयाल आता है। मेरे लिए असली ताकत इससे बाहर आना है।
Share:
