img-fluid

MP में सुयश त्यागी बने सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक, भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल ने की नियुक्ति

November 05, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीजेपी सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक (State coordinator of social media) की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने सुयश त्यागी (Suyash Tyagi) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आदेश भी जारी कर दिया हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

आदेश में लिखा- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक की नियुक्ति की जाती है, जो निम्नानुसार है:- सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक – सुयश त्यागी। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।


आपको बता दें कि भाजपा ने हाल ही में एमपी कार्यकारिणी की सूची जारी की थी। टीम हेमंत में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया हैं। वहीं मौजूदा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को दोबारा मौका दिया गया है। आशीष को विधानसभा चुनाव से पहले लोकेंद्र पाराशर को हटाकर जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Share:

  • देश की लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही...चैम्पियन बेटियों से मिले PM मोदी, बधाई दी और शानदार वापसी की सराहना की

    Wed Nov 5 , 2025
    नई दिल्ली: आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की चैम्पियन (ICC Women’s ODI World Cup Champion) टीम इंडिया ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की. यह मुलाकात पीएम आवास पर हुई. रविवार को भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वर्ल्ड कप का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved