मनोरंजन

शिवराज के मंत्री पर स्वरा का निशाना, बोलीं- उन्हें अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो…

मुंबई। पठान के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ में बिकिनी के रंग को लेकर घिरी दीपिका पादुकोण को अब स्वरा भास्कर और फिल्म निर्माता ओनिर का साथ मिला है। बता दें कि स्वरा भास्कर ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी निशाना साधा। साथ ही, कहा कि उन्हें अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो क्या पता कुछ कर भी लेते। माना जा रहा है कि स्वरा भास्कर का बयान ‘बेशर्म रंग’ को लेकर भड़के विवाद में पेट्रोल डालने का काम कर सकता है।

स्वरा ने ऐसे साधा निशाना
स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर उस खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान का जिक्र किया गया था। दरअसल, नरोत्तम मिश्रा ने पठान के गाने बेशर्म रंग में भगवा रंग की बिकिनी और कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी नेताओं से। अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो क्या पता कुछ कर भी लेते।’

स्वरा ने मीडिया को भी लिया आड़े हाथों
बता दें कि नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में बुधवार (14 दिसंबर) को बयान जारी करते हुए कहा था कि बेशर्म रंग गाने को दूषित मानसिकता के साथ शूट किया गया है। वहीं, स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर मीडिया को भी आड़े हाथों लिया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘अपराधी अब मंत्रालयों में जुड़ रहे हैं, लेकिन यह खबर नहीं है। अर्थशास्त्री यात्रा में शामिल हो रहे हैं।’ इस ट्वीट को कोट करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘दूसरी खबर यह है कि आइटम नंबर करने वाली हीरोइन ने किस रंग के कपड़े पहन रखे हैं।’


फिल्म निर्माता ओनिर ने भी रखी अपनी राय
इस मामले में हो रहे विवाद पर फिल्म निर्माता ओनिर ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने एक ट्विटर यूजर की पोस्ट के स्क्रीनशॉट साझा किए, जो पठान के गाने बेशर्म रंग को ट्रोल करने की कोशिश कर रहा था। दरअसल, यूजर ने लिखा था, ‘कैसे कोई शख्स चंद रुपयों के लिए अपनी पत्नी के सार्वजनिक उत्पीड़न की इजाजत दे सकता है? वह कैसा पति है?’ इस पर ओनिर ने लिखा, ‘यह बेहद खराब मानसिकता है। अनुमति और बर्दाश्त जैसे शब्दों से पता चल रहा है कि वह शख्स किस तरह की जनजाति से ताल्लुक रखता है, जहां आज भी पत्नी को पति का गुलाम समझा जाता है। सिर्फ खराब मानसिकता के लोग ही ऐसा सोच सकते हैं।’

Share:

Next Post

Alia Bhatt ने उड़ाया रणबीर की 'तू झूठी मैं मक्कार' का मजाक, बोलीं- गलत नहीं था मेरा अनुमान

Fri Dec 16 , 2022
डेस्क। लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी तू झूठी मैं मक्कार से रणबीर कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जादू दिखाएंगे। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर उनके अपोजिट नजर आने वाली हैं। हालांकि, रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने ही इस फिल्म को लेकर उनका मजाक उड़ाया है। इस बारे में आलिया […]