img-fluid

बंगाल की खाड़ी में बन रहे तूफान के लक्षण, चक्रवाती तूफान बना तो दिवाली पर हो सकती है शहर में बारिश

October 17, 2022

इन्दौर। लंबी बारिश के बाद अब खुले मौसम का मजा ले रहे लोगों को दिवाली पर एक बार फिर बारिश मिल सकती है। मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) में एक चक्रवाती तूफान के लक्षण बन रहे हैं। यह कल से और तेज होंगे और 20 तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अगर तूफान बनता है तो इससे उड़ीसा और तटीय क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश (MP) में भी बारिश देखने को मिल सकती है।


मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि कल बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा। 20 तक यह एक कम दबाव के क्षेत्र में तबदील होगा। आगे जाकर यह डिप्रेशन, डिप डिप्रेशन और फिर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। देखना यह है कि यह कितना सक्रिय होता है, क्योंकि उससे ही तय होगा कि इसका असर मध्यप्रदेश तक आएगा या नहीं। वहीं इस बीच शहर में ठंड का असर बना हुआ है। सुबह और रात के समय पारे में गिरावट के कारण ठंड महसूस हो रही है। उत्तरी हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ रहा है। कल विमानतल स्थित मौसम केंद्र पर दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री रहा, जो सामान्य था। कृषि महाविद्यालय स्थित मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहा।

Share:

  • नाइजीरिया में आई बाढ़ से 13 लाख से ज्यादा हुए बेघर, झेल रहा भीषण आपदा का दंश

    Mon Oct 17 , 2022
    लागोस। नाइजीरिया में आई भीषण बाढ़ की वजह से भुखमरी और भीषण आपदा झेल रहा है। बारिश की वजह से आई बाढ़ से 600 से अधिक लोगों की मौत गई हैं, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। देश के मानवीय मामलों के मंत्रालय ने ट्विटर पर जारी किए बयान में कहा कि बाढ़ की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved