विदेश

नाइजीरिया में आई बाढ़ से 13 लाख से ज्यादा हुए बेघर, झेल रहा भीषण आपदा का दंश

लागोस। नाइजीरिया में आई भीषण बाढ़ की वजह से भुखमरी और भीषण आपदा झेल रहा है। बारिश की वजह से आई बाढ़ से 600 से अधिक लोगों की मौत गई हैं, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। देश के मानवीय मामलों के मंत्रालय ने ट्विटर पर जारी किए बयान में कहा कि बाढ़ की वजह से करीब 13 लाख लोग सड़कों पर आ गए हैं।

मानवीय मामलों के मंत्री सादिया उमर फारूक ने कहा कि 600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। उमर फारूक ने कहा कि बाढ़ ने 82,000 से अधिक घरों को तबाह कर दिया है। वहीं, लगभग 272,000 एकड़ फसल नष्ट हो चुकी है। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) की माने तो अगस्त में बाढ़ आनी शुरू हुई थी। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने कहा कि नाइजीरिया भूखमरी का सामना कर रहे हैं।


मई में शुरू हुई थी बारिश
नाइजीरिया में मई माह में बरसात शुरु हुई थी। जिसके बाद बाढ़ आनी शुरु हो गई। अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही लगभग 18 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। बाढ़ से कात्सिना के 34 स्थानीय सरकारी क्षेत्र प्रभावित हुए है।

2012 में भी आई थी भीषण बाढ़
नाइजीरिया के लोगों ने 2012 में भी भीषण बाढ़ का सामना किया था। उस दौरान करीब 21 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए और 363 लोग काल के ग्रास में समा गए थे। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि, दुनिया के उन छह देशों में नाइजीरिया भी भुखमरी और भीषण आपदा झेल रहा है।

Share:

Next Post

रूस ने कीव में बरपाया कहर, कामिकेज ड्रोन से किए हमले, धमाकों से थर्राया शहर

Mon Oct 17 , 2022
कीव। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर फिर बड़ा हमला बोला है। ईरानी में बने कामिकेज ड्रोन से ये हमले किए। कई धमाकों से कीव शहर दहल उठा। कीव में रूस के हवाई हमले के बाद सायरन और विस्फोटों की आवाज सुनी गई। ड्रोन हमलों से मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार शेवचेनकिव्स्की इलाके में […]