हैदराबाद। तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह (T. Raja Singh) ने राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम’ (‘Vande Mataram’) और ‘भारत माता की जय’ (Long live Mother India) के नारे का विरोध करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने में क्या दिक्कत है।
राम नवमी कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारों का विरोध नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि इन नारों को लगाने या गीत गाने से किसी का धर्म कैसे खतरे में पड़ सकता है।
हिंदू राष्ट्र की मांग पर बोलते हुए विधायक ने हिंदुओं से जातिगत मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब दुनिया में कई इस्लामी देश हैं, तो भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बनाया जा सकता। साथ ही उन्होंने अलग-अलग राज्यों की पुलिस द्वारा संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी की सराहना भी की।
उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि अगर कोई देश या धर्म को गलत नजर से देखेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। कार्यक्रम में दिए गए उनके बयान के बाद एक बार फिर हिंदू राष्ट्र को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved