खेल

T20 World Cup : साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, हसरंगा की हैट्रिक

दुबई। शनिवार की रात टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup, South Africa VS Srilanka) के 25वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया है। वैसे, जीत के लिए 143 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम शुरु से ही लड़खड़ा गई। क्विंटन डी कॉक और हेंड्रिक्स की जोड़ी टिक नहीं पाई और दोनों जल्दी-जल्दी आउट हो गये।


रासी वान डर से रन आउट होने से टीम की स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद कप्तान तेम्बा बवूमा और मारक्रम ने जरुर पारी संभाली। तेम्बा 46 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मारक्रम 19 रनों के स्कोर पर हसरंगा का शिकार बन गये। लेकिन डेविड मिलर और रबाडा ने संभलकर बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिला दी। डेविड मिलर ने 13 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाये, जिसमें अंतिम ओवर में 2 छक्के और 1 चौका शामिल है। रबाडा ने 7 गेंदों में 13 रन बनाये। श्रीलंका की ओर से हसरंगा ने हेट्रिक लेते हुए दक्षिण अफ्रीका के 3 विकेट झटके। वहीं चमीरा को 2 विकेट मिले।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजा का फैसला किया। श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाये। श्रीलंका की ओर से केवल पथुम निसंका टिककर खेल सके। उन्होंने 58 गेंदों में 72 रन बनाये, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। चरिथ असलंका ने जरुर टिकने की कोशिश की, लेकिन उनके रनआउट होते ही श्रीलंका की पारी ढहने लगी। बाकी बल्लेबाजों में केवल कप्तान दसून शनका ने दहाई का आंकड़ा (11 रन) पार किया। बाकी कोई भी बल्लेबाज निसंका का साथ नहीं दे सका। 20 ओवरों में पूरी टीम 142 रनों पर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से प्रिटोरियस और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट लिए। वही नोर्खिये ने 2 विकेट हासिल किये।

Share:

Next Post

अरुण चावला फिक्की के महानिदेशक नियुक्त

Sun Oct 31 , 2021
नई दिल्ली। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) (Federation of Indian Commerce and Industry (FICCI)) ने अरुण चावला (Arun Chawla) को अपना नया महानिदेशक नियुक्त किया है। चावला तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। उद्योग मंडल फिक्की ने शनिवार को यह जानकारी दी। फिक्की के अध्यक्ष उदय शंकर ने चावला को नया महानिदेशक नियुक्त किए […]