
दुबई। टी -20 विश्व कप (T20 World Cup) में श्रीलंका ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए नामीबिया को 7 विकेट से हरा दिया।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 96 रन बनाये। जबाव में श्रीलंका ने 13.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से महीश थीक्षना ने 3 विकेट लिए, जबकि लहिरु कुमारा और हसरंगा ने 2-2 विकेट हासिल किये।
बैटिंग के मामले में श्रीलंका के लिए नामीबिया जैसी टीम के खिलाफ भी अपने दोनों ओपनरों का विकेट गंवाना निराशाजनक रहा। वहीं दिनेश चंडीमल भी फायदा नहीं उठा सके और 5 ही रन बना सके। वैसे अविष्का फर्नांडो के नाबाद 30 और राजापक्षे के नाबाद 42 रनों से श्रीलंका ने जीत हासिल कर ली। आपको बता दें कि साल 1996 में श्रीलंका की टीम विश्व चैंपियन रही थी। आज ये हालत है कि उन्हें मुख्य दौर में आने के लिए क्वालीफाइंग मैच खेलने पड़ रहे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved