मनोरंजन

फोटोग्राफर्स पर चिल्लाकर भागे तैमूर दरवाजे से भिड़े, वीडियो वायरल

मुंबई। करिश्मा कपूर की बेटी समायरा के बर्थडे पर करीना कपूर अपनी मां बबिता और बेटे तैमूर के साथ पहुंचीं। इस बीच घर के बाहर मौजूद पपराजी को देखकर तैमूर जोर से कुछ चिल्लाकर भागे और कांच के दरवाजे से उनका सिर टकरा गया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

16 साल की हुईं करिश्मा की बेटी
करिश्मा कपूर की बेटी समायरा का बर्थडे 11 मार्च और बेटे कियान का जन्मदिन 12 मार्च को होता है। इस साल समायरा 16 साल की हो गई हैं। इस मौके पर करिश्मा कपूर के घर पर पार्टी थी। उनकी बहन बेबो और मां बबिता सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे। साथ में पपराजी के फेवरिट तैमूर अली खान भी थे। तैमूर फोटोग्राफर्स को देखकर कुछ चिल्लाकर भागे और आगे लगा कांच का दरवाजे में जाकर भिड़ गए। तैमूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बेटे के बर्थडे पर करीना का प्यारा पोस्ट
करिश्मा ने समायरा के बर्थडे पर उनकी तस्वीरें पोस्ट की हैं। कैप्शन में लिखा है, तुम हमेशा मेरी राजकुमारी रहोगी। वहीं करीना ने करिश्मा के बेटे कियान के लिए पोस्ट किया है। इसमें उनकी तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, हमारे अनमोल कियु को हैपी बर्थडे, मेरे बच्चों के सबसे बड़े भइया, आई लव यू।

Share:

Next Post

बीते पांच दिनों में देशभर में दर्ज किए गए लगभग 1 लाख कोरोना मामले

Fri Mar 12 , 2021
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में मार्च के दूसरे हफ्ते में कोरोनो वायरस (कोविद -19) के लगभग एक लाख नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि यह महामारी की दूसरी लहर भी हो सकती है। लगभग एक साल पहले मार्च 2020 में […]