खेल मध्‍यप्रदेश

 महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रवेश के लिए प्रतिभा चयन 12 से 

भोपाल। मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी (Madhya Pradesh Women’s Hockey Academy) खेल परिसर कम्पू ग्वालियर में 12 से 15 जुलाई तक प्रतिभा चयन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस चयन प्रतियोगिता (competition) में 10 से 19 वर्ष तक की बालिकायें महिला हॉकी खिलाड़ी (female hockey player) प्रतिभा चयन में भाग ले सकती हैं।

संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि महिला हॉकी खिलाड़ी (female hockey player) प्रतिभा चयन कार्यक्रम 12 जुलाई से 15 जुलाई तक राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर कम्पू ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है। प्रतिभा चयन में शामिल होने वाली प्रतिभागियों को आने जाने का किराया, आवास एवं भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। प्रतिभा चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी हॉकी प्रशिक्षक नेहा रावत के मोबाइल नंबर 7566449394 में संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।



उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स, शूटिंग, वाटर स्पोट्स, (कयाकिंग-केनोइंग, रोईंग, सैलिंग, स्तालॉम) मार्शल आर्ट्स (कराते, फेंसिंग, बॉक्सिग, कुश्ती, ताईक्वांडो) घुड़सवारी, पुरूष हॉकी, ट्रायथलॉन की प्रतिभा चयन प्रतियोगिता भोपाल में, तीरदांजी का चयन जबलपुर में एवं पुरूष क्रिकेट का चयन शिवपुरी में किया जायेगा।

 

उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन करने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रथम चरण में जिला स्तर पर फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जायेगा। द्वितीय चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास करने वाले खिलाड़ियों के लिए संभाग स्तर पर स्किल टेस्ट लिया जायेगा। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी सीधे संभागीय स्तर पर स्किल टेस्ट दे सकते हैं। इसके लिए आनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है।

 

Share:

Next Post

सिंद्धू मूसेवाला को 19 मई को ही मारने का था प्लैन? पंजाब पुलिस की जांच में खुलासा

Thu Jul 7 , 2022
चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिंद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब पुलिस को नई-नई जानकारियां मिल रही हैं. इसी कड़ी में अब एक नई जानकारी सामने आ रही है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई की जगह 19 मई को करने की प्लानिंग थी. पंजाब पुलिस ने जब इस हत्याकांड में गिरफ्तार हथियारों के […]