img-fluid

पाकिस्तान के रावलपिंडी में नूर खान मिलिट्री बेस समेत कई ठिकानों पर तालिबान की एयरस्ट्राइक

March 02, 2026

काबुल. अफगानिस्तान (Afghanistan) में सत्ता संभाल रहे अफगान तालिबान (Taliban) के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान (Pakistan) के कई अहम सैन्य ठिकानों पर सफल हवाई हमले किए हैं. मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से अफगान क्षेत्र में किए गए हालिया हवाई हमलों के जवाब में की गई.

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उनकी वायुसेना ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा में मौजूद 12वीं कोर, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी इलाके और घलानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया.


  • पाकिस्तान ने काबुल और बगराम एयरबेस पर किया हमला
    बयान में कहा गया है कि इन ठिकानों पर सटीक और समन्वित हवाई हमले किए गए, जिनसे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ. मंत्रालय के मुताबिक, ये हमले उस कार्रवाई के जवाब में किए गए हैं, जिसमें पाकिस्तानी सेना ने काबुल, बगराम एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों में बीती रात और आज हवाई हमले किए थे.

    तालिबान ने अपने बयान में कहा है कि अगर पाकिस्तान की ओर से उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन या किसी तरह की आक्रामक कार्रवाई दोबारा की गई, तो उस पर कड़ा और जवाबी एक्शन लिया जाएगा. फिलहाल इन दावों पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

    अफगान हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए पाकिस्तानी जेट
    अल-जजीरा की एक खबर के मुताबिक, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. तालिबान सरकार का कहना है कि उसकी फोर्सेज ने पाकिस्तानी विमानों पर फायरिंग की. दोनों देशों के बीच चल रहा टकराव लगातार चौथे दिन में पहुंच गया है. तालिबान के मुताबिक, रविवार सुबह पाकिस्तानी जेट अफगान हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए, जिसके बाद एंटी-एयरक्राफ्ट और मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात कर जवाबी कार्रवाई की गई.

    तालिबान ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी विमानों ने बगराम एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन हमले को नाकाम कर दिया गया. बगराम वही पूर्व अमेरिकी सैन्य अड्डा है, जिसमें पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा दिलचस्पी जताई थी.

    Share:

  • फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को राहत: UAE सरकार उठाएगी ठहरने-खाने का पूरा खर्च

    Mon Mar 2 , 2026
    दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सरकार और General Civil Aviation Authority (GCAA) ने यात्रियों के हक में एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। क्षेत्र में चल रहे तनाव और एयरस्पेस बंद होने की वजह से जिनकी भी फ्लाइट्स रद्द हुई हैं, उनके रहने और खाने-पीने का पूरा इंतजाम अब सरकार की तरफ से किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved