
काबुल। पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तालिबानियों (Talibanis) ने गोली चला दी। इसमें दो नागरिकों (two citizens) की मौत (Death) की खबर है, वहीं आठ लोग घायल (eight people injured) हो गए। यह घटना पश्चिमी अफगानिस्तान (Western Afghanistan) के शहर हेरात की बताई जा रही है। इससे पहले तालिबान ने काबुल में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने के लिए हवाई फायरिंग की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेरात की घटना मंगलवार की है। गोली लगने के बाद मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाम न लेने की शर्त पर डॉक्टर ने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली के निशान थे।
जानकारी के मुताबिक, पंजशीर में तालिबान की मदद के बाद अफगानिस्तान में पाकिस्तान का विरोध बढ़ गया है और काबुल समेत कई हिस्सों में लोग सड़क पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों को दबाने के लिए तालिबान बंदूक का सहारा ले रहा है, इसके बावजूद प्रदर्शन तेज होता जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved