img-fluid

दिल्ली पहुंचे तमिलनाडु के CM विजय…. सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात

June 11, 2026

नई दिल्ली। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Chief Minister C. Joseph Vijay) ने बुधवार को कांग्रेस नेता (Congress leaders) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात थी, जबकि राहुल गांधी उनकी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले थलापति विजय की कांग्रेस नेतृत्व के साथ यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब लोकसभा का मुख्य विपक्षी दल अपने गठबंधन को मजबूत करने में लगा हुआ है।

विजय की वजह से तमिलनाडु में कांग्रेस की दशकों पुरानी साथी डीएमके नाराज चल रही है। ऐसे में राहुल और सोनिया गांधी की विजय से मुलाकात तमिल वेत्री कड़गम (TVK) के लिए INDIA गठबंधन के रास्ते खोल सकता है। हालांकि, विजय पहले ही कांग्रेस के प्रति अपना झुकाव प्रदर्शित कर चुके हैं। तमिलनाडु में वह कांग्रेस के साथ सत्ता में हैं इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा की एक सीट भी कांग्रेस को दी है।


  • बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार दिल्ली आए थलापति विजय प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद वापस चले गए थे। उस वक्त यह खबरें थीं कि वह राहुल गांधी और सोनिया गांधी के मुलाकात करेंगे, लेकिन तब ऐसा संभव नहीं हो पाया था। तब से लेकर अब तक कांग्रेस और टीवीके के बीच के रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत हो चुके हैं। ऐसे में अब सीएम विजय राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात करने आए हैं।

    INDIA गठबंधन को मजबूत करने की कोशिश में कांग्रेस
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब मुख्य विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया ब्लॉक’ लगातार अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। हालांकि, विजय को समर्थन देने के चक्कर में कांग्रेस से उसका दशकों पुराना साथी डीएमके छूट गया है। उसी कमी को पूरा करने के लिए कांग्रेस पार्टी टीवीके की तरफ देख रही है। हालांकि, अपना पहला चुनाव लड़कर ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले विजय ने अभी तक इंडिया गठबंधन के लिए हामी नहीं भरी है। लेकिन कांग्रेस के प्रति उनका झुकाव सार्वजनिक है।

    पहली बार चुनाव जीतकर सत्ता में आई विजय की पार्टी ने कांग्रेस के प्रति अपना आभार जताने के लिए उसके दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। इसके अलावा राज्य की एक राज्यसभा सीट भी कांग्रेस के नाम कर दी है। टीवीके के इन फैसलों को लेकर डीएमके का आरोप है कि विजय की पार्टी सीधे भाजपा से उलझने से कतरा रही है।

    Share:

  • सैन्य परिवहन विमान सी-295 का पहला परीक्षण सफल, आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की बड़ी उपलब्धि

    Thu Jun 11 , 2026
    नई दिल्ली. भारत (India) ने आत्मनिर्भरता (Self-reliance) की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल देश में बने पहले C-295 सैन्य परिवहन विमान (military transport aircraft) की बुधवार को पहली परीक्षण उड़ान (First test flight) सफल रही। यह जानकारी भारतीय वायुसेना ने दी। वायुसेना के अनुसार, यह उपलब्धि देश के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved