img-fluid

तमिलनाडु : परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, कलपक्कम रिएक्टर ने हासिल की क्रिटिकैलिटी, पीएम बोले- निर्णायक कदम

April 07, 2026

नई दिल्ली. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कलपक्कम (Kalpakkam) में स्वदेश निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (Prototype Fast Breeder Reactor) ने क्रिटिकैलिटी (Criticality) हासिल कर ली है. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस उपलब्धि का ऐलान किया और इस परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों, इंजीनियरों को बधाई दी. उन्होंने कहा है कि भारत नागरिक परमाणु कार्यक्रम में निर्णायक कदम उठा रहा है. यह देश के तीन चरणों वाले परमाणु कार्यक्रम के दूसरे चरण को आगे बढ़ाता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि यह उन्नत रिएक्ट खपत से अधिक ईंधन का उत्पादन करने में सक्षम है. उन्होंने कहा है कि यह देश की वैज्ञानिक क्षमता और इंजीनियरिंग कौशल की मजबूती को दिखाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे परमाणु कार्यक्रम के तीसरे चरण में भारत के विशाल थोरियम भंडार के उपयोग की दिशा में निर्णायक कदम भी बताया.


  • वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने इसे भारत के नागरिक परमाणु कार्यक्रम की दिशा में नए युग की शुरुआत बताया है. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि कलपक्कम में प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के निर्माण में मिली इस बड़ी सफलता के लिए हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई.

    उन्होंने इसे ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में बड़ा कदम बताया. अमित शाह ने कहा है कि यह सुविधा देश के विशाल थोरियम भंडार में छिपी ऊर्जा का उपयोग करने में अहम भूमिका निभाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि भारत को ऊर्जा शक्ति बनाने के पीएम मोदी के विजन को साकार करने में यह उपलब्धि सहायक सिद्ध होगी.

    गौरतलब है कि कलपक्कम स्थित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) में ईंधन भरने की शुरुआत अक्टूबर, 2025 में हुई थी. इस रिएक्टर का संचालन भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड कर रहा है. यह देश की दीर्घकालिक परमाणु रणनीति का हिस्सा है. इस रिएक्टर के पूरी तरह चालू होने पर भारत, रूस के बाद व्यावसायिक फास्ट ब्रीडर रिएक्टर वाला दूसरा देश बन जाएगा.

    Share:

  • एअर इंडिया CEO कैंपबेल विल्सन ने पद से दिया इस्तीफा, नए चेहरे की तलाश तेज

    Tue Apr 7 , 2026
    नई दिल्ली. एअर इंडिया (Air India) के मौजूदा सीईओ ( CEO) कैंपबेल विल्सन ( Campbell Wilson) ने अपने पद से इस्तीफा ( Resigns) दे दिया है। हालांकि, कंपनी ने उनसे कहा है कि वे नए सीईओ की नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहें, ताकि नेतृत्व में बदलाव आसानी से हो सके। बताया जा रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved