
नागदा। टैंकर चोरी की वारदात छह घंटे में ही ट्रैस हो गई। दुर्गापुरा के रिकॉर्डेड बदमाश ने अपने खाचरौद व खरसौद निवासी अपने दो साथियोंं के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस के हत्थे सिर्फ एक बदमाश चढ़ा है। बाकी दो फरार है। मामले में पुलिस ने पकड़ाए बदमाश से फरार दोनों बदमाशों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही टैंकर भी अपने कब्जे में ले लिया है। टैंकर की कीमत लगभग 8 लाख रु. है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved