टेक्‍नोलॉजी

टाटा मोटर्स ने Nexon के बढ़ा दिए दाम, कार कंपनियां 2023 में देने वाली हैं बड़ा झटका!

नई दिल्ली। अगर आप टाटा की एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। टाटा मोटर्स ने देश में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन (Tata Nexon) की कीमतें बढ़ा दी हैं। अब दाम बढ़ने के बाद एसयूवी मॉडल लाइनअप 7.69 लाख रुपये से 14.17 लाख रुपये की प्राइस रेंज में उपलब्ध होंगे। अगर नेक्सन के पेट्रोल वैरियंट की बात करें तो ये अब 7.69 लाख रुपये से 12.87 लाख रुपये और डीजल मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये से 14.17 लाख रुपये के बीच है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। कार की ऑन रोड कीमतें और ज्यादा होंगी। टाटा मोटर्स की ओर से नेक्सन की कीमत बढ़ने क्या बाकी कार कंपनियां भी दाम बढ़ाएंगी? कार कंपनियों की साल 2023 के लिए क्या प्लानिंग है, आइए आपको बताते हैं।

कारों की सेल बढ़ने से कंपनियां गदगद
साल 2022 खत्म होने में बस एक महीने का समय ही बचा है। इस दौरान कार कंपनियां अपनी कारों की ज्यादा से ज्यादा सेल करना चाहती हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, बीते अक्टूबर माह में कारों की बंपर सेल हुई थी। इस दौरान मारूति की लोकप्रिय हैचबैक कार ऑल्टो की 21,260 यूनिटस की सेल हुई थी। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये है। मारूति की दूसरी लोकप्रिय कार वैगनआर की भी अक्टूबर 2022 में 17945 यूनिट्स की सेल हुई थी। ये कार 5.45 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। मारुति सुजुकी की स्विफ्ट हैचबैक कार की भी पिछले महीने काफी अधिक सेल हुई है। अक्टूबर 2022 में इस कार को 17,231 लोगों ने खरीदा था। मारुति सुजुकी की बलेनो को भी अक्टूबर 2022 में 17,149 लोगों ने खरीदा।


खूब बिक रही टाटा की ये एसयूवी
टाटा ने अपनी जिस एसयूवी टाटा नेक्सन के दाम बढ़ाए हैं, वो सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। लोगों को ये खूब पसंद आ रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पिछले महीने यानी अक्टूबर 2022 में इस एसयूवी की 13767 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी को आने वाले समय में इसकी बिक्री और बढ़ने की भी उम्मीद है।

साल 2023 के लिए कार कंपनियों की तैयारी
इस साल ईवी कार की सेल भी खूब हुई है। ईवी की सेल में भी लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कार कंपनियों ने भी साल 2022 में ईवी कारों के कई नए मॉडल बाजार में उतारे हैं। ईवी कारों की जैसे-जैसे रेंज बढ़ रही है, इनकी डिमांड भी बढ़ती जा रही है। कार एक्सपर्टस बताते हैं कि कार कंपनियां साल 2023 में ईवी के कई नए मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं। कंपनियों का फोकस ईवी के रेट और कम करके उनकी बिक्री और बढ़ाने पर है। हालांकि एक्सपर्टस आने वाले दिसंबर माह में कार कंपनियों की ओर से नए ऑफर्स की संभावना भी जता रहे हैं।

Share:

Next Post

CM जगन रेड्डी की बहन शर्मिला को कार समेत उठा ले गई पुलिस, देखिए वीडियो

Tue Nov 29 , 2022
हैदराबाद। सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) कार्यकर्ताओं के हमले के विरोध में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के आवास पर धरना-प्रदर्शन को जा रहीं वाईएसआरटीपी नेता वाई.एस. शर्मिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हमले में क्षतिग्रस्त कार को वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की नेता खुद चला रहीं थी और सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति की ओर […]