टेक्‍नोलॉजी

TATA play ने 49 रु. में पेश किया बिंज स्टार्टर पैक

टाटा प्ले, TATA play (Formerly Tata Sky) ने अपने बिंज स्टार्टर पैक (binge starter pack) के साथ एक बेहतरीन ऑफर प्रस्तुत किया है, जिसके द्वारा यूज़र्स विभिन्न तरह का ओटीटी कंटेंट (OTT Content) देख सकेंगे। इस नए बिंज स्टार्टर पैक में चार स्ट्रीमिंग सेवाओं की पहुंच शामिल है और इसे किसी भी डिवाईस पर टाटा प्ले बिंज के साथ उपयोग किया जा सकता है। इस प्लान के बारे में जानने योग्य बातें नीचे दी गई हैं।



टाटा प्ले बिंज स्टार्टर पैक का मूल्य 49 रु. है और यह रिचार्ज करने के बाद 30 दिनों तक वैध है। इसमें सात दिनों का निशुल्क ट्रायल भी शामिल है। इस पैक में अधिकतम तीन मोबाईल डिवाईस और चार स्ट्रीमिंग सेवाएं – ईरोज़ नाउ, हंगामा, शेमारूमी, और ज़ी5 शामिल होंगी।
इस प्लान के तहत केवल मोबाईल डिवाईसेज़ पर स्ट्रीमिंग की जा सकती है और यह केवल टाटा प्ले के उपभोक्ताओं को उपलब्ध है।
अपना टाटा प्ले बिंज स्टार्टर पैक केवल 49 रु. में एक्टिवेट कीजिए और बिंज वॉच शुरू कीजिए!

Share:

Next Post

क्या है काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद ? क्या अयोध्या की तरह सुलझ सकता है ?

Sat May 7 , 2022
वाराणसी ।  वाराणसी में शुक्रवार को काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) और ज्ञानव्यापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के अंदर सर्वे और वीडियोग्राफी (Surveys and Videography) की गई। जब टीम नापी के लिए आई तो उस समय तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाहुअकबर की नारेबाजी शुरू […]