img-fluid

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया का स्क्वाड अचानक बदला, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

June 09, 2026

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है। पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी कुछ ही दिन पहले किया गया है, लेकिन अचानक से स्क्वाड में बदलाव हो गया है। बीसीसीआई की ओर से इसकी घोषणा की गई है। जानकारी मिली है कि इस दौरे से मोहम्मद सिराज बाहर हो गए हैं और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।

इस वक्त अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर है। एक टेस्ट मैच हो गया है, जिसे भारतीय टीम ने पारी और 300 रन से जीत लिया है। इसके बाद अब अफगानिस्तान के ही खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड जाएंगी, जहां दो मैचों की टी20 सीरीज होगी। इसके बाद टीम सीधे इंग्लैंड चली जाएगी, जहां पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। अब इसी आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम में बदलाव की जानकारी बीसीसीआई ने दी है।


  • बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का अब हिस्सा नहीं है। वे अब बाहर हो गए हैं। जानकारी दी गई है कि BCCI की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद मोहम्मद सिराज को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम की सलाह दी गई है। यह फ़सला लंबे इंटरनेशनल सीजन से पहले पूरी तरह ठीक होने के लिए सावधानी के तौर पर लिया गया है। सिराज की जगह अब प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल गिए गए हैं। बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

    श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वे सूर्यकुमार यादव की जगह लेने के लिए तैयार हैं। सूर्या को उनके खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है। ​तिलक वर्मा को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। खास बात ये है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा कि नहीं, ये देखना जरूर दिलचस्प होगा।

    आयरलैंड और इंग्लैंड T20I के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

    Share:

  • स्कूलों में वंदे मातरम्, सड़क पर नमाज में लगी रोक; शुभेंदु सरकार के 30 दिन का रिपोर्ट कार्ड

    Tue Jun 9 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार को एक महीने पूरे हो गए। इस एक महीने के अंदर बंगाल में बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक बदलाव देखने को मिले। शुरुआती 30 दिनों में ही प्रशासन ने कई वैचारिक और कल्याणकारी कदम उठाए, जिनमें स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य करना, सड़क पर नमाज पढ़ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved