img-fluid

विक्रांत मैसी की ‘मुसाफिर कैफे’ का टीजर आउट, रिलीज डेट भी हुई रिवील

July 01, 2026

डेस्क: नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर विक्रांत मैसी ने बतौर प्रोड्यूसर नई पारी शुरु की है. उनके प्रोडक्शन हाउस होममेड स्टोरीज से बनी सीरीज ‘मुसाफिर कैफ’ की रिलीज डेट और टीजर भी जारी कर दिया गया है. जो अगले महीने ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. सीरीज को प्रोड्यूस करने के साथ ही वो इसमें लीड रोल भी निभा रहे हैं. जब से एक्टर ने अपनी सीरीज का ऐलान किया था. तब से ही फैंस टीजर का इंतजार कर रहे थे. वहीं अब टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो काफी शानदार है.

टीजर के साथ ही सीरीज की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है. जिसके मुताबिक मुसाफिर कैफे अगले महीने 24 जुलाई को नेटफ्ल्क्सि पर रिलीज होने जा रही है. टीजर को देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.


  • विक्रांत मैसी एक्टिंग के साथ ही अब प्रोडक्शन में भी उतर आए हैं. उनकी सीरीज मुसाफिर कैफ का टीजर रिलीज हो चुकी है. जिसकी शुरुआत विक्रांत मैसी से हो रही है, वो कहते हैं…’मुसाफिरों की कई कहानियां होती है और मेरी कहानी जुड़ी है इस कैफे से’. इसके बाद खूबसूरत लोकेशन्स, शांत माहौल और रिश्तों से जुड़े कई दिल छू लेने वाले पल देखने को मिलते हैं. सीरीज में विक्रांत के साथ ही एक्ट्रेस महिमा मकवाना और वेदिया पिंटो भी लीड रोल में हैं. टीजर में कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा तो नहीं किया गया है. लेकिन ट्राई एंगल वाली लव स्टोरी है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी.

    विक्रांत मैसी की ये सीरिज 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. टीजर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा है- प्यार, पहाड़ और इन मुसाफिरों की कहानी. विक्रांत मैसी, महिला मकवाना और वेदिया पिंटो के अलावा सिरीज में आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी नजर आने वाले हैं.

    Share:

  • क्या Kailash Vijayvargiya ने लिखी थी CM को ऐसी चिट्ठी? मंत्री का आ गया जवाब

    Wed Jul 1 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) को इंदौर (Indore) की अपेक्षाओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर पत्र (Letter) लिखे जाने की खबर से खुद को अलग बताया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved