
कमारेड्डी। जिले के येलारेड्डी मंडल हसनअली गेट (Yellareddy Mandal Hasanali Gate) के निकट रविवार शाम को एक भीषण सड़क हादसे (horrific road accident) में छह यात्रियों की मौत (six passengers died) हो गई जबकि 21 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को बांसवाड़ा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार येल्लारेड्डी साप्ताहिक मार्केट में कुछ सामान खरीदने के बाद लोग ट्रॉली ऑटो से पितलाम मंडल के चेल्लार्गी गांव वापस लौट थे। उसी समय उनके ऑटो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में 23-24 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकट के अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान ऑटो ट्राॅली के ड्राइवर सायुलु के अलावा देवय्या, लचव्वा केसय्या, कमसव्वा के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों की पहचान अभी तक हो नहीं पाई है। बांसवाड़ा सरकारी अस्पताल में इस समय 21 यात्रियों की हालात गम्भीर बताई जा रही है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved