बड़ी खबर

तेलंगाना : कमारेड्डी जिले में भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, 21 गंभीर रूप से घायल

कमारेड्डी। जिले के येलारेड्डी मंडल हसनअली गेट (Yellareddy Mandal Hasanali Gate) के निकट रविवार शाम को एक भीषण सड़क हादसे (horrific road accident) में छह यात्रियों की मौत (six passengers died) हो गई जबकि 21 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को बांसवाड़ा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के अनुसार येल्लारेड्डी साप्ताहिक मार्केट में कुछ सामान खरीदने के बाद लोग ट्रॉली ऑटो से पितलाम मंडल के चेल्लार्गी गांव वापस लौट थे। उसी समय उनके ऑटो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में 23-24 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकट के अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान ऑटो ट्राॅली के ड्राइवर सायुलु के अलावा देवय्या, लचव्वा केसय्या, कमसव्वा के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों की पहचान अभी तक हो नहीं पाई है। बांसवाड़ा सरकारी अस्पताल में इस समय 21 यात्रियों की हालात गम्भीर बताई जा रही है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

हम केवल स्कूल और अस्पताल बनाना जानते हैं : केजरीवाल

Mon May 9 , 2022
नागपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) (Aam Aadmi Party (AAP)) को दंगा, भ्रष्टाचार और बदमाशी नहीं आती। हम केवल स्कूल और अस्पताल बनाना जानते हैं। नागपुर के भट सभागार में आयोजित एक मीडिया संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करते हुए केजरीवाल ने […]