मध्‍यप्रदेश

MP के कई जिलों में पारा लुढ़का, सर्द हवाओं ने बढ़ाई सिहरन

इंदौर। मध्य प्रदेश (MP) में मंगलवार से सर्द हवाओं (Cold Wind) ने ठंड बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में तेजी से तापमान (Temprture) में गिरावट देखने को मिली है। 15 नवंबर को 17 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में दतिया में सबसे कम तापमान 11 डिग्री और पचमढ़ी 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गाया।


मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली हैं। प्रदेश के 17 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज गया। तो वहीं पचमढ़ी में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके साथ ही खरगोन और मंडला में दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो राजधानी भोपाल में बुधवार से 2.2 डिग्री से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने मुताबिक, 16 नवंबर के बाद से तेज ठंड का दौर शुरू हो सकता है। इसके साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के भी आसार है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 32 जिलों में रिकॉर्ड तापमान के अनुसार 18 जिलों का न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। तो वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

Share:

Next Post

Chhath Puja : बिहार के साथ देश के कई शहरों में होती है छठ पूजा

Thu Nov 16 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi)। छठ पूजा (Chhath Puja) का पर्व पूरे देश में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्य बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ बहुत उत्साह से मनाया जाता है। 17 नवंबर से शुरू हो रहा है जिसका समापन 20 नवंबर को होगा। प्रकृति की […]