img-fluid

मप्र के 20 जिलों का पारा गिरा

May 31, 2026

  • आंधी-तूफान, बारिश का ट्रिपल अटैक, गर्मी से राहत

भोपाल। मध्यप्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में पिछले 3 दिनों से आंधी-तूफान और बारिश के ट्रिपल अटैक ने कहर बरपाते हुए सैकड़ों लोगों की जान ले ली है, वहीं मौसम में आए बदलाव से गर्मी से झुलस रहे राज्यों को भी राहत मिली है। मध्यप्रदेश में पिछले 3 दिनों में 6 से 7 डिग्री कम हुआ है, वहीं प्रदेश के 20 जिलों में पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया है।


  • मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक इसी तरह की राहत मिलेगी। उधर राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा सहित 18 से अधिक राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। कुछ राज्यों में 70 से 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्मतार से हवाएं चलेंगी। गौरतलब है कि पिछले 3 दिनों से उत्तर भारत के राज्यों में प्रकृति कहर बनकर टूटी है। इसमें 100 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही हजारों घर और सैकड़ों बिजली के पोल व पेड़ जमींदोज हो गए।

    Share:

  • रायसेन में 22 लाख की लूट में इंदौर का बदमाश पकड़ाया

    Sun May 31 , 2026
    इंदौर। शहर में जहां बाहरी बदमाश आ कर वारदातों को अंजाम देते आ रहे है वहीं इंदौर के बदमाश भी दूसरे शहरो में वारदाते कर रहे है। रायसेन में एक ज्वेलर्स के यहां 22 लाख की लूट में इंदौर का एक बदमाश पकड़ाया है। उससे पूछताछ की जा रही है। रायसेन के बेगमगंज में सराफा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved