
इंदौर। शहर में जहां बाहरी बदमाश आ कर वारदातों को अंजाम देते आ रहे है वहीं इंदौर के बदमाश भी दूसरे शहरो में वारदाते कर रहे है। रायसेन में एक ज्वेलर्स के यहां 22 लाख की लूट में इंदौर का एक बदमाश पकड़ाया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
रायसेन के बेगमगंज में सराफा क्षेत्र में एक ज्वेलर्स के यहां लूट का मामला सामने आया है। बताते हैं कि एक व्यक्ति ग्राहक बनकर वहां पहुंचा और करधोनी दिखाने को कहा। ज्वेलर्स से उसे करधोई दिखाई तो वह लेकर भाग गया। उसकी कीमत 22 लाख रुपए थी। जैसे ही वह भागा दुकानदार और उसका नौकर उसके पीछे लग गए।
कुछ दूरी तक जाकर वह गिर पड़ा और लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी खूब पिटाई की गई और बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। बताते हंै कि वह घायल हो गया है उसका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी इंदौर का निकला है। पुलिस का कहना है कि यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उसके साथ लूट में ओर कोई भी शामिल है या नहीं और इंदौर में उसका आपराधिक रिकार्ड है या नहीं। यह पुरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी मे कैद हो गई है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved