img-fluid

इन्दौर में फिर लुढक़ा पारा, 8 डिग्री के नीचे, सामान्य से 8 डिग्री कम

November 13, 2025

रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा
पहली बार लगातार छठी रात भी जारी रही तीव्र शीतलहर
मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए 15 नवंबर तक के लिए जारी किया यलो अलर्ट

इंदौर। हिमालय (Himalaya) से आ रही बर्फीली हवाओं (icy winds) से इंदौर (Indore) में तीव्र शीतलहर (Cold wave) का दौर जारी है। कल रात एक बार फिर तापमान (Temperatures) में गिरावट आई और दो दिनों बाद पारा फिर 8 डिग्री के नीचे 7.6 डिग्री पर पहुंचा। इंदौर में लगातार जारी तापमान में गिरावट को देखते हुए मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक शीतलहर की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया है।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 0.6 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 11 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंची। भोपाल मौसम केंद्र ने कल अगले 5 दिनों के पूर्वानुमान में इंदौर में 15 नवंबर तक शीतलहर की संभावना के साथ ही अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके बाद भी तीखी ठंड का दौर जारी रहेगा। वहीं रात के साथ दिन के तापमान में भी आने वाले दिनों में कमी आएगी।

इतिहास में पहली बार लगातार छठी रात शीतलहर
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह इंदौर के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि नवंबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान इतना कम है। साथ ही लगातार 6 दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 से 8 डिग्री नीचे बना हुआ है, जिसके कारण कल लगातार छठी रात भी तीव्र शीतलहर की स्थिति बनी। यह भी पहली बार ही हुआ है। नवंबर में हमेशा ज्यादा ठंड की स्थिति 20 तारीख के बाद ही देखने को मिलती है, लेकिन इस बार शुरुआत से तापमान में भारी गिरावट को देखते हुए इस पूरे सीजन में भीषण ठंड की संभावना भी जताई जा रही है।

दिन में धूप और शाम को साथ रही सर्द हवाएं
शहर में इन दोनों एक ही दिन में दो अलग मौसम देखने को मिल रहे हैं। सुबह धूप निकलते ही गर्मी का एहसास होने लगता है। दोपहर तक तेज धूप सताने लगती है। वहीं शाम को सूरज ढलते ही सर्द हवाएं शहर को चपेट में ले रही हैं, जिसका असर सुबह तक महसूस हो रहा है। शाम से रात और सुबह तक ठंडी हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं।
एक नजर पिछले 7 दिनों के तापमान पर

तारीख अधिकतम न्यूनतम
6 नवंबर 28.3 10.3
7 नवंबर 27.1 7.6
8 नवंबर 28.2 7
9 नवंबर 27.4 7.9
10 नवंबर 28.6 8.4
11 नवंबर 28 8.2
12 नवंबर 28.8 7.6
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार)

Share:

  • दिल्ली बम ब्लास्ट : शादी में मिले, बनाया ग्रुप और रची साजिश

    Thu Nov 13 , 2025
    15 डॉक्टर गिरफ्तार, 56 से पूछताछ… 1 फरार नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में हुए कार बम धमाके ( bomb blast) के बाद से जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) सहित देश के कई राज्यों में सघन छापामारी (raid) जारी है। अब तक 16 डॉक्टरों को गिरफ्तार कर 56 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। साथ ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved