
भोपाल। तलैया इलाके में स्थित भोईपुरा में बीती रात छोटे तालाब से मछली पकडऩे की बात को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया। वाहनों में तोडफ़ोड़ के बाद आगजनी की कोशिश की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मछली पडऩे को लेकर विवाद की बात से भी पुलिस ने इनकार किया है। वहीं विवाद के असल कारण भी पुलिस अब तक साफ नहीं कर सकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved