मनीला। चीन (China) ने विवादित दक्षिण चीन सागर (Disputed South China sea) में तैनात अमेरिकी जहाज (American ship) को खदेड़ने का दवा किया है। हालांकि, अमेरिका ने कहा है कि उसने अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप दक्षिण चीन सागर में दो युद्धपोत तैनात किए हैं। इसी जल क्षेत्र में दो दिनों पहले फिलीपीनी छोटे जहाज को खोदड़ने के क्रम में चीनी नौसेना व तटरक्षक बल के जहाज आपस में टकरा गए थे।
अमेरिका ने बुधवार को दक्षिण चीन सागर के विवादित तटवर्ती क्षेत्र में दो युद्धपोत तैनात किए। चीन व फिलीपीन दोनों ही दक्षिण चीन सागर में स्कारबोरो शोल और अन्य बाहरी क्षेत्रों पर अपना दावा करते हैं। वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई व ताइवान भी इस विवादित जलक्षेत्र पर अपने-अपने दावे करते आए हैं।
चीनी नौसेना और तटरक्षक बल के दो जहाज सोमवार को स्कारबोरो से लगभग 10.5 समुद्री मील दूर एक छोटे फिलीपीनी जहाज बीआरपी सुलुआन को रोकने और भगाने का प्रयास करते समय दुर्घटनावश टकरा गए थे। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई पश्चिमी और एशियाई देशों में चिंता पैदा हो गई थी। जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने बुधवार को इस खतरनाक घटना पर चिंता व्यक्त की। यह टक्कर व्यस्त जलक्षेत्र में हुई थी, जो एक प्रमुख वैश्विक व्यापार मार्ग है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved