विदेश

आतंकी संगठन IS का दावा, मिस्र के शहर पर हमला कर ली 3 पुलिसकर्मियों की जान

काहिरा। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट समूह (terrorist organization islamic state group) ने दावा किया है कि उसने स्वेज नहर (Suez Canal) के किनारे बसे मिस्र के शहर इस्माइलिया (city ​​ismailia) की एक पुलिस चौकी पर घातक हमला (Deadly attack on police post) किया है। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी (three policemen killed) मारे गए हैं। अमाक समाचार एजेंसी ने कहा,”जिहादी समूह ने मिस्र की एक पुलिस चौकी पर रोडब्लॉक कर मशीनगन से हमला किया है।”

मिस्र की मुख्य भूमि में लगभग तीन वर्षों में यह अपनी तरह का पहला हमला है। सिनाई प्रायद्वीप में घातक विद्रोह से काफी हद तक मिस्र अभी तक बचा हुआ था लेकिन IS के ताजा हमले ने मिस्र की नींद उड़ा दी है।


पिछले कुछ सालों में,मिस्र के सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी संगठनों के हमले सिनाई में ही केंद्रित रहे हैं,जहां आईएस से जुड़े जिहादी सक्रिय हैं। तीन साल बाद पहली बार मिस्र की मुख्य भूमि पर आतंकियों ने शनिवार को हमला बोला है।

पिछले साल 7 मई को पश्चिमी सिनाई में एक हमले में 11 सैनिक मारे गए थे। इसके कुछ दिनों बाद, जब सिनाई प्रायद्वीप में सेना पर हमला किया गया तो उस घटना में पांच अन्य सैनिकों और सात जिहादियों की मौत हो गई।

बता दें कि इस्माइलिया एशिया और यूरोप के बीच एक महत्वपूर्ण जलमार्ग स्वेज नहर की ओर मुख किए हुए मिस्र की प्रमुख शहरों में से एक है, जो दुनिया के समुद्री व्यापार का लगभग 10 प्रतिशत डील करता है।

Share:

Next Post

नए साल के पहले दिन उपभोक्ताओं को झटका, महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर

Sun Jan 1 , 2023
नई दिल्ली। नए साल (New Year 2023) के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 (1st Jan 2023: ) को LPG उपाभोक्ताओं को झटका लगा है। आज घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के रेट अपडेट हो गए हैं। नए साल में एलपीजी सिलेंडर दिल्ली से पटना तक महंगा हो गया है। बता दें पिछले […]