img-fluid

पहचान बदलकर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहे आतंकी, 57 के 200 नाम दर्ज, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

April 23, 2026

नई दिल्ली । पाकिस्तान से जुड़े कई कुख्यात आतंकियों ने दुनियाभर की सुरक्षा और जांच एजेंसियों को भ्रमित करने के लिए अपनी पहचान बदलने का तरीका अपनाया हुआ है। ये आतंकी एक-दो नहीं बल्कि कई नामों से सक्रिय हैं, जिससे उनकी ट्रैकिंग मुश्किल हो जाती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत जारी सूची में 57 आतंकियों के करीब 200 अलग-अलग नाम दर्ज किए गए हैं।

मुंबई हमलों का आरोपी और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल दाऊद इब्राहिम के अकेले 22 नाम सामने आए हैं। वहीं, लश्कर-ए-ताइबा प्रमुख हाफिज सईद के 9 और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहीउद्दीन औरंगजेब आलमगीर के 11 नाम विभिन्न एजेंसियों की फाइलों में दर्ज हैं।

कई नामों से सक्रिय आतंकी नेटवर्क
गृह मंत्रालय की सूची में शीर्ष पर मौलाना मसूद अजहर का नाम है, जो अलग-अलग पहचान के साथ सक्रिय रहा है। उसे मौलाना महमूद मसूद अजहर अलवी और विला अदाम इस्सा जैसे नामों से भी जाना जाता है। रियाज इस्माइल शाहबंदर भी कई उपनामों का इस्तेमाल करता है, जिनमें शाह रियाज अहमद, रियाज भटकल, मोहम्मद रियाज, अहमद भाई, रसूल खान, रोशन खान और अजीज शामिल हैं। इसी तरह इब्राहिम मेनन ने टाइगर मेनन, मुस्ताक और सिकंदर जैसे नाम अपनाए हैं। सैयद मोहम्मद युसूफ शाह, सैयद सलाउद्दीन, पीर साहब और बुजुर्ग जैसे नामों से पहचाना जाता है। इसके अलावा हबीबुल्लाह मलिक के 9, गुलाम नबी खान के 6 और जफर इकबाल के 5 नाम दर्ज हैं।


  • दाऊद इब्राहिम के नामों की लंबी लिस्‍ट
    वैश्विक आतंकी सूची में दाऊद इब्राहिम के सबसे अधिक 22 नाम दर्ज किए गए हैं। इनमें दाऊद इब्राहिम कासकार, दाऊद हसन शेख कासकार, दाऊद भाई, इकबाल सेठ, बड़ा पटेल, शेख दाऊद हसन, अनीस इब्राहिम, अजीज दिलीप और शेख फारुखी जैसे कई नाम शामिल हैं। इतने अधिक नामों का इस्तेमाल उसकी पहचान छिपाने और एजेंसियों से बचने की रणनीति को दर्शाता है।

    लश्कर और जैश से जुड़े आतंकियों की नई पहचानें
    लश्कर-ए-ताइबा प्रमुख हाफिज सईद ने भी कई उपनाम अपनाए हैं। उसके नामों में हाफिज मोहम्मद साहिब, हाफिज मो. सैयद और मोहम्मद सईद जैसे नाम शामिल हैं। जकी उर रहमान लख्वी ने भी अलग-अलग पहचान बनाई हुई है, जिनमें अबू वाहिद इरशाद अहमद अरशद, काकी उर रहमान और जाकिर रहमान जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहीउद्दीन औरंगजेब आलमगीर ने मकतब अमीर, मुजाहिद भाई, औरंगजेब अंजार और मौलाना अम्मार सहित कुल 11 नामों का इस्तेमाल किया है।

    Share:

  • चारधाम यात्राः केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति मिलने से मचा हड़कंप... बनी तनाव की स्थिति

    Thu Apr 23 , 2026
    देहरादून। केदारनाथ यात्रा मार्ग (Kedarnath Route) पर एक मुस्लिम व्यक्ति (Muslim person) के मिलने पर विवाद हो गया। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के इस व्यक्ति को कुछ यात्रियों ने रोककर आपत्ति जताई। यात्रियों का कहना था कि चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में मुस्लिम समुदाय के लोगों के आने पर प्रतिबंध है। यात्रियों ने व्यक्ति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved