बड़ी खबर

पुलवामा में आतंकियों ने मजदूर को गोली मारी, हालत गंभीर

पुलवामा। पुलवामा (Pulwama) जिले के उगरगुंड इलाके (Ugargund locality) में आतंकियों ने शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के नागरिक मुनीब उल रहमान (Muneeb ul Rehman) पुत्र अब्दुल काबे (abdul kabe) को गोली मार दी। मुनीब उल रहमान की हालत नाजुक है। । उसे जिला अस्पताल पुलवामा में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र को घेरकर आतंकियों (terrorists) की तलाश कर रहे हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।



पुलिस के मुताबिक मुनीब उल रहमान यहां मजदूरी करने आया था। वह उगरगुंड इलाके में सुबह किसी काम से अपने घर से बाहर निकला। इस दौरान आतंकियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। आतंकी उसे मरा हुआ समझ कर भाग गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल घायल की हालत गंभीर है। एजेंसी

Share:

Next Post

अमेरिका में मिले 30 से ज्यादा बच्चे मंकीपॉक्स से संक्रमित, अब तक 50 राज्यों में फैला वायरस

Fri Sep 2 , 2022
वाशिंगटन। कोरोनावायरस के बाद मंकीपॉक्स दुनियाभर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। अफ्रीका से निकला यह वायरस अब अमेरिका में बड़ा रूप ले रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अमेरिका में 30 से ज्यादा बच्चे मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले हैं। टेक्सास राज्य स्वास्थ्य सेवा विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में […]