देश

गुजरात : थलतेज-शिलज-रांचरडा मार्ग पर ओवरब्रिज का केन्द्रीय गृह मंत्री ने किया उद्घाटन

अहमदाबाद । थलतेज-शिलज-रांचरडा फोर-लेन सड़क मार्ग पर रांचरडा क्रासिंग बने ओवरब्रिज का उद्घाटन केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस ओवरब्रिज पर 55 करोड़ रुपये की लागत आई है। ओवरब्रिज का निर्माण गुजरात सरकार और रेल मंत्रालय ने संयुक्त रूप से किया है। इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और विधायक भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे।



दरअसल, अहमदाबाद से सौराष्ट्र को जोड़ने वाली रेलवे लाइन रांचरडा से होकर गुजरती है। इस रेलवे ट्रैक पर 24 घंटे में 90 से 100 ट्रेनें गुजरती हैं। एक ट्रेन के गुजरने के दौरान लगभग 5 से 6 मिनट से अधिक समय तक गेट बंद रहता था। जिससे थलतेज-शिलज-रांचरडा मार्ग पर आवागमने करने वाले वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस रेलवे लाइन पर ओबरब्रिज बन जाने से 10 लाख लोगों को राहत मिलेगी। इस रेलवे ओवरब्रिज बनने से थलतेज से शिलज तक जाने का समय बचेगा।

Share:

Next Post

सुशांत की बहन ने किया अपने भाई का ये सपना पूरा, जाने क्या था सपना

Thu Jan 21 , 2021
मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर के फैन्स के साथ एक अच्छी खबर साझा की है। श्वेता ने बताया कि बर्कले में स्थित यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया में सुशांत के नाम पर एक मेमोरियल फंड स्कॉलरशिप की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि ये सुशांत […]