भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

लाडली बहना योजना के लिए धन्यवाद दें प्रियंका गांधी

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा…

भोपाल। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश की धरती पर जब कदम रखे तो सर्वप्रथम उन्हें दो काम करने चाहिए। पहला मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं द्वारा महिला विरोधी बयानबाजी और महिलाओं के प्रति खराब सोच के लिए प्रदेश की जनता से साष्टांग होकर माफी मांगनी चाहिए। वहीं प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए, जिसने महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए लाडली बहना योजना की शुरूआत की है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के जबलपुर आगमन को लेकर कही। शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी को माफी अपनी ही पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंगार के महिला उत्पीडऩ के उस कृत्य के लिए मांगनी चाहिए, जिसके बाद वह महिला आत्माहत्या करने पर विवश हो गई थी।



प्रियंका गांधी को माफी मांगनी चाहिए कि कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल के व्यभिचार और दुराचार के लिए जिसे कमलनाथ शह देते रहे। प्रियंका गांधी को कमलनाथ जो एक महिला को ÓआइटमÓ और दिग्विजय सिंह Óटंच मालÓ बुलाते हैं, उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जनता को बताएं कि महिलाओं को आयटम और टंच माल कहने वाले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के प्रति उनका क्या दृष्टिकोण है ? उन्होंने कहा कि प्रियंका जी अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो आपका यह मध्यप्रदेश दौरा राजनीतिक पर्यटन ही होगा। प्रदेश की महिलाएं और जनता यह समझ जायेगी, आपमें वह राजनीतिक सामथ्र्य नहीं है कि आप सही को सही और गलत को गलत कह पायें।

Share:

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मु से मिलेंगे मप्र के विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रतिनिधि

Mon Jun 12 , 2023
दिल्ली पहुंचे विशिष्ट पिछड़ी जनजाति की 13 महिलाओं सहित 65 प्रतिनिधि भोपाल। मध्यप्रदेश की विशिष्ट पिछड़ी जनजाति (पी.वी.टी.जी.) के 65 प्रतिनिधियों को 12 जून 2023 को राष्ट्रपति भवन, नवनिर्मित संसद भवन और अमृत उद्यान के भ्रमण का स्वर्णिम अवसर मिलेगा। वे राष्ट्रपति भवन में होने वाले विशिष्ट पिछड़ी जनजाति सम्मेलन (पी.वी.टी.जी. मीट) में शामिल होंगे। […]