
भोपाल। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश की धरती पर जब कदम रखे तो सर्वप्रथम उन्हें दो काम करने चाहिए। पहला मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं द्वारा महिला विरोधी बयानबाजी और महिलाओं के प्रति खराब सोच के लिए प्रदेश की जनता से साष्टांग होकर माफी मांगनी चाहिए। वहीं प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए, जिसने महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए लाडली बहना योजना की शुरूआत की है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के जबलपुर आगमन को लेकर कही। शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी को माफी अपनी ही पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंगार के महिला उत्पीडऩ के उस कृत्य के लिए मांगनी चाहिए, जिसके बाद वह महिला आत्माहत्या करने पर विवश हो गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved