
इन्दौर। आज सुबह एक महिला को कॉलेज बस (College Bus) ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि उसकी हालत नाजुक है।
रामबली नगर (Rambali Nagar) की रहने वाली कृष्णाबाई कश्यप की किराने की दुकान (Grocery Store) है। सुबह वह घर से खाना बनाकर दुकान पर लेकर जा रही थी, तभी रामबली नगर चौराहे (Rambali Nagar Square) पर उसे सेज यूनिवर्सिटी ( SEZ University) की स्कूल ने टक्कर मार दी। बस में छात्र भी सवार थे। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बस के ड्राइवर का पकडक़र पुलिस को सौंपा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved