img-fluid

RSS नेता के बेटे की हत्या करने वाले आरोपी का कर दिया एनकाउंटर

November 28, 2025

फिरोजपुर। पंजाब में फिरोजपुर जिले के महामुजोहिया गांव (Mahamujohia Village) में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेता के बेटे की हत्या का प्रमुख आरोपी मारा गया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के दो साथी उसे पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे, तभी एनकाउंटर शुरू हुआ। फिरोजपुर में 15 नवंबर को दो मोटरसाइकिल सवारों ने आरएसएस नेता बलदेव राज (RSS leader Baldev Raj) अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में महामुजोहिया गांव की बस्ती भट्टीयां के निवासी मुख्य आरोपी बादल को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।

फिरोजपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पूछताछ के दौरान बादल ने अपने दो साथियों राजू और सोनू के बारे में जानकारी दी। गिल के अनुसार, बादल के साथी गुरुवार तड़के करीब 5 बजे महामुजोहिया के श्मशान घाट के पास से उसे अपने साथ राजस्थान ले जाने वाले थे। बादल ने यह भी बताया था कि उसने वहीं कुछ हथियार छिपाकर रखे हैं। उन्होंने बताया कि बादल के खुलासे के आधार पर जब पुलिस टीम उसे श्मशान घाट ले जा रही थी, तभी वहां पहले से छिपे उसके दोनों साथी पुलिस पर गोलीबारी करने लगे और बादल को छुड़ाने की कोशिश की।

आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई

डीआईजी गिल ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान बादल गोली लगने से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में हेड कांस्टेबल बलोर सिंह घायल हो गए। घने कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, अब तक इस संबंध में कोई ताजा अपडेट नहीं मिला है।

Share:

  • डॉ. अभिषेक वर्मा को आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का आशीर्वाद; सनातन धर्म और जनकल्याण पर सार्थक चर्चा

    Fri Nov 28 , 2025
    नई दिल्ली. डॉ. अभिषेक वर्मा (Dr. Abhishek Verma), अरबपति उद्योगपति एवं मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक, शिवसेना (NDA), को सनातन धर्म (Sanatan Dharma) के प्रचार-प्रसार तथा जनकल्याण आधारित सामाजिक कार्यों के क्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज (Swami Kailashananda Giri Ji Maharaj) का मार्गदर्शन एवं शुभाशीष प्राप्त हुआ। इसी आध्यात्मिक क्रम में 26 नवंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved