img-fluid

दोहरी खुशी में झूम उठा अग्निबाण परिसर, भोले के भजनों के संग गूंजे भारत माता के जयकारे…

February 16, 2026

भक्तिमय आयोजन देशभक्ति से हुआ सराबोर

शिवरात्रि पर भूतों की बरात बनकर खिलाडियों ने मचाया तांडव… पाकिस्तानियों को रौंदा

इंदौर। एक ओर जहां भगवान महादेव (Lord Mahadev) और माता पार्वती (Parvati) के पावन प्रणय दिवस (Praṇaya divasa)  की उल्लासपूर्ण छटा देशभर में छाई हुई थी, वहीं दूसरी ओर भारत (India)-पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट मुकाबले ने देशवासियों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। अग्निबाण (Agnibaan) परिसर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित सालाना जलसे के साथ ही शहरभर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में भक्ति और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।


  • कल अग्नेश्वर महादेव के दरबार में भूतभावन भगवान महादेव और माता पार्वती की आराधना में डूबे श्रद्धालुओं के बीच सुरीले भजन गायकों ने अपने कण्ठ से भजनों की सुरमयी प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत गजानंद गणपति की वंदना से की, जिसके बाद शिव नाम की महिमा का गुणगान किया गया। ‘हम को मन की शक्ति देना’ जैसे प्रेरणादायक गीतों ने श्रद्धालुओं के मन को शांति और ऊर्जा से भर दिया। ‘शिव कैलाशों के वासी’ और ‘भोले भंडारी निराले दूल्हे बन बरात लेकर आए’ जैसे पारंपरिक भजनों ने वातावरण को पूर्णत: शिवमय बना दिया। शहरभर में होने वाले धार्मिक आयोजनों के साथ आयोजकों द्वारा भारत-पाकिस्तान मैच के सीधा प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई थी। ऐतिहासिक राजबाड़ा पर विशाल स्क्रीन के माध्यम से सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया। अग्नेश्वर महादेव के दरबार में कल शिवमय माहौल में जैसे ही भारतीय टीम की जीत की खबर आई, वैसे ही पूरा माहौल ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से गूंज उठा। शिव भक्ति का यह वातावरण क्षणभर में देशभक्ति के रंग में रंग गया। माहौल को और अधिक देशभक्ति में रंगने का काम सुप्रसिद्ध गायक रहे महेंद्र कपूर की ओजस्वी आवाज में गाया गया गीत ‘अबके बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे’ को देवेन्द्र पंडित ने बखूबी निभाते हुए किया, जिससे माहौल उत्साह से भर गया और उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा का संचार हो गया। भजनों के माध्यम से भगवान महादेव के साथ-साथ भगवान श्रीराम, महाबली हनुमान, राधा-कृष्ण और जगन्नाथजी का भी भावपूर्ण सुमिरन किया गया। गायक कलाकारों ने मित्रता, सामाजिक समरसता और जीवन में सकारात्मक संदेश देने वाले फिल्मी गीतों की भी प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम का स्वरूप और व्यापक हो गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि भारत में धर्म और देशप्रेम एक-दूसरे के पूरक हैं। भक्ति की मधुर धारा और क्रिकेट में भारत की विजय का उत्साह दोनों ने मिलकर ऐसा अद्भुत संगम रचा, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस तरह एक ही शाम में शिवभक्ति की अलौकिक छटा और राष्ट्रप्रेम की प्रखर भावना का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जो लंबे समय तक शहरवासियों के स्मरण में बना रहेगा।

    मेरी मां के बराबर कोई नहीं… गीत से मां दुर्गा का तो रुद्राष्टक से किया शिव अभिषेक


    कल भगवान भोलेनाथ के परम भक्त और मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हाजिरी लगाने के लिए अग्नेश्वर महादेव के दरबार में पहुंचे। मंत्री विजयवर्गीय ने कलाकारों के साथ मंच साझा करते हुए सबसे पहले पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप किया। इसके बाद उन्होंने पंडित गोपाल शर्मा के आग्रह पर रुद्राष्ठक का अपनी ओजस्वी वाणी से पाठ किया। भगवान महादेव का स्मरण करने के साथ ही उन्होंने जगत जननी मां भवानी की स्तुति है कालरात्रि है कल्याणी तेरा जोड़ धरा पर कोई नहीं मेरी मां के बराबर कोई नहीं से की। इसके बाद उन्होंने ये बंधन तो प्यार का बंधन है… गीत भी कलाकारों की संगत से गाया।


    भजन गायकों ने दी एक से बढक़र एक सुरीले भजनों की प्रस्तुतियां


    कल फूलों से महक रहे अग्नेश्वर महादेव के दरबार में सर्वप्रथम शहर में किशोर कुमार को अच्छी तरह निभाने वाले गायक राजू शर्मा ने गजानंद गणपति की आराधना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गायकों में सबसे छोटी गायिका आश्वस्ति सक्सेना ने शिवनाथ तेरी महिमा गाकर माहौल को भक्ति के रंग में रंगा। इसके बाद शहर के सुप्रसिद्ध भजन गायक और अग्निबाण परिवार के सदस्य पंडित गोपाल शर्मा ने अपने सुरीले कंठ से आओ महिमा गाए भोलेनाथ की, सज रहे भोलेबाबा निराले दूल्हे में, शिव कैलाशों के वासी की प्रस्तुति दे सभी को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया। इसके साथ ही सोनाली पौराणिक ने भगवान कृष्ण पर एक भजन प्रस्तुत किया। हर्षिता लाहोरे ने हमको मन की शक्ति देना, सत्यम शिवम सुन्दरम्, वैभव तिवारी ने जगन्नाथ चका नैन, आदि योगी, देवेन्द्र पंडित ने नीले गगन के तले, ओ शंकर मेरे कब होंगे दर्शन तेरे, पवन ने रामजी की निकली सवारी, शिवजी बिहाने चले भभूति रमाय के और सुरेन्द्र कैथवास ने कौन है वो कौन कहां से वो आया, शिव का वंदन किया करो जैसे भजनों से सभी का मन मोह लिया।

    कई राजनीतिक और गणमान्य लोगों ने लगाई हाजिरी
    कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिकों सहित सांसद शंकर लालवानी के साथ सभापति मुन्नालाल यादव, विधायक गोलू शुक्ला, महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेन्दोला, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, सुदर्शन गुप्ता, सत्यनारायण पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, नंदकिशोर पहाडिय़ा, पार्षद जीतू यादव, भूपेन्द्र केसरी,, स्वाति कासिद, रानू अग्रवाल, विनय बाकलीवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, अरविंद तिवारी, लक्की अवस्थी, चंदूराव शिंदे, राजेश उदावत, सुनील सैनी (भंवरीलाल मिठाई), अवधेश दवे, पराग कौशल, गोविंद पंवार, राजेश चौकसे, टीनू जैन,स्वप्निल कोठारी, प्रेम गोयल, विष्णु बिंदल, टीकम गर्ग, डॉ. कैलाश भाटिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर अध्यक्ष चिन्टू चौकसे, दीपू यादव, पार्षद राजू भदौरिया, गौरव शर्मा, जीतू दीवान, हिमांशु यादव, अन्ना दुराई, नवीन गोधा, संतोष मामा, मनीष सुराणा, दीपक यादव, वीरेन्द्र यादव, कुलभूषण कुक्की, उल्लास बाफना, पार्षद बबलू शर्मा, मनीष पोरवाल, पत्रकार जीतू सोनी, कीर्ति राणा, नवनीत शुक्ला, संजय लुणावत, सोनू राठौर, विजय देवड़ा, अंकित यादव, देवेंद्रसिंह यादव, विपिन कंधारी, संदीप जोशी, संजय बाकलीवाल, सन्नी राजपाल, सुनील जैन, रघु यादव, बंटी बदलानी, हरिनारायण यादव, दीपेंद्र सोलंकी, संजय मंगल, राजा कोठारी, नवीन वर्मा, विजय मेहता, प्रेम गोयल, सतीश देवांग, कैलाश पिपले, परमानंद तोलानी, विकास जैन, टीकम जैन, किशोर गोयल, अशोक चौहान चांदू, अनूप शुक्ला, एडव्होकेट केपी माहेश्वरी, सन्नी पठारे, विनोद खण्डेलवाल, सुधीर कोले, योगेश मिश्रा, आनंद पुरोहित, मनीष जैन, राजेश जैन, विजय राठौर, बार एसोशिएसन अध्यक्ष मनीष यादव, अजय ठाकुर, बंटी राठौर, शक्ति गोयल, देवेन्द्र ईनानी, मधुसुदन भल्लिका, अपूर्व मिश्रा, पिन्टू शिन्दे, सदाशिव यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। अग्निबाण परिवार के मुखिया राजेश चेलावत, किशोर चेलावत ने कैलाश विजयवर्गीय के साथ सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया। भगवान महादेव का शृंगार मनीष राठौर, नीलेश राठौर और चंदू राठौर ने किया, वहीं व्यवस्था मीना खान, महावीर जैन और ओम व्यास ने देखी।

    आकाश विजयवर्गीय को पता था भारत जीतेगा… इसलिए आतिशबाजी लेकर आए
    पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है… गाकर जहां महादेव के दरबार में हाजिरी लगाई, वहीं भजन सरिता के बीच जैसे ही भारत ने चिरपरिचित प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को टी20 वल्र्ड कप में 61 रन से पटकनी दी, वैसे ही अपने साथ कार में आतिशबाजी लेकर आए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने चन्दूराव शिन्दे और उनके साथियों के साथ जमकर आतिशबाजी कर भारत माता के जयकारे लगाते हुए जमकर जीत का जश्न मनाया।

    भजन सरिता का लाइव प्रसारण
    कल अग्नेश्वर महादेव के दिव्य दरबार में बही भक्तिरस की धारा को खबर पर नजर यूट्यूब चैनल पर पत्रकार शैलेन्द्र श्रीमाल ने अपने साथियों के साथ लाइव प्रसारित किया। भक्तिभाव से सराबोर उक्त कार्यक्रम में जो भी हाजिरी नहीं लगा सके, उन्होंने यू ट्यूब पर भजनों का रसपान किया।

    Share:

  • भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    Mon Feb 16 , 2026
    भिवाड़ी: राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ और भीषण आग लग गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू का प्रयास शुरू किया. हालांकि, जब तक वो आग बुझा पाते 8 लोग इस हादसे की चपेट में आ चुके थे. दमकल के कर्मचारी समय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved