img-fluid

अब चार धाम यात्रा नहीं होगी मुफ्त, देनी पड़ सकती है इतनी फीस

February 17, 2026

नई दिल्ली: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर इस बार सरकार ने एक बड़ा बदलाव करने का मन बना लिया है. अब तक नि:शुल्क रहने वाली ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के लिए यात्रियों को अब चार्ज देना होगा. यह निर्णय यात्रा को सुव्यवस्थित करने और फर्जी रजिस्ट्रेशन की समस्या पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लिया जा रहा है.

सोमवार को ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन और अन्य हितधारकों के साथ हुई बैठक में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने इस योजना का खुलासा किया. दरअसल, होटल संचालकों ने शिकायत की थी कि बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तो करा लेते हैं, लेकिन यात्रा पर नहीं आते.

इस फर्जी रजिस्ट्रेशन की वजह से वास्तविक यात्रियों को स्लॉट नहीं मिल पाता और होटलों में बुकिंग होने के बावजूद वे पंजीकरण के अभाव में यात्रा शुरू नहीं कर पाते. इसी समस्या को खत्म करने के लिए न्यूनतम शुल्क लगाने का सुझाव दिया गया है.


  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि फर्जीवाड़े को रोकने के लिए न्यूनतम 10 रुपये का सांकेतिक शुल्क लेने का प्रस्ताव है. शुल्क का अंतिम निर्धारण करने के लिए गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है. यह समिति एक-दो दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद सरकार की मंजूरी लेकर अंतिम फीस तय कर दी जाएगी.

    यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए राहत की बात यह है कि इसी सप्ताह ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खुलने की पूरी संभावना है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की कुल संख्या सीमित नहीं की जाएगी. यात्रा के लिए पंजीकरण कराना हर श्रद्धालु के लिए अनिवार्य होगा. पंजीकरण शुल्क लागू होने से भीड़ का सही अनुमान लगेगा, जिससे होटल और परिवहन की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी.

    Share:

  • भोपाल में महंगाई पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, 400 रुपये में सिलेंडर की मांग को लेकर ‘रसोई संसद’

    Tue Feb 17 , 2026
    भोपाल। भोपाल (Bhopal) में विधानसभा सत्र (Assembly Session) के दौरान महंगाई (Inflation) को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं हैं। मंगलवार को महिला कांग्रेस (Mahila Congress) ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते हुए सरकार पर रसोई का बजट (Kitchen Budget) बिगाड़ने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेठिया के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved