
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में शामिल होंगे। महोत्सव में पुण्य सलिला माँ क्षिप्रा के विभिन्न घाटों, देवस्थानों, मंदिरों सहित उज्जैन नगर में घर-घर दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में 21 लाख दीप प्रज्जवलित करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री महोत्सव में शामिल होंगे तथा रामघाट पर दीप प्रज्जवलित करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved