भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बादलों ने बढ़ाई उमस, गर्मी ने किया बेहाल

भोपाल। बंगाल की खाड़ी का कम दवाब का क्षेत्र अरब सागर में पहुंच गया है। यह अति कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर दक्षिण गुजरात के पास पहुंच रहा है, जिससे हवा में नमी बढ़ गई। इस कारण शहर में उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। आंधप्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से शुक्रवार को कभी धूप तो कभी बादलों का डेरा रहा। बंगाल की खाड़ी में 19 अक्टूबर से नया सिस्टम बन रहा है। इसके असर से 22 अक्टूबर तक इसी तरह बादलों की अठखेलियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग विभाग के मुताबिक खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से 22 अक्टूबर तक इसी तरह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। संभाग सहित जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

दो डिग्री उछला पारा
आंध्रप्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से छाए बादल महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रहे हैं। आसमान पर बादलों की लुकाछिपी से शनिवार को वातावरण में उमस भरी गर्मी महसूस की गई। दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 23.डिग्री रिकार्ड किया गया जो समान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Share:

Next Post

भारत ने अमेरिका-यूरोप से खरीदी युद्धक किट

Sat Oct 17 , 2020
नई दिल्ली । भारत ने चीन के साथ सैन्य टकराव के बीच चरम सर्दियों में लद्दाख की 15 हजार फीट ऊंची बर्फीली पहाड़ियों पर तैनात सैनिकों के लिए अमेरिका और यूरोप से सर्दियों के कपड़े और उच्च ऊंचाई वाले इलाकों के लिए युद्धक किट खरीदी हैं। माइनस 50 डिग्री तक तापमान को झेलने वाले तंबू […]