मनोरंजन

Box Office पर 5वें दिन ऐसा रहा ‘Chandigarh Kare Aashiqui’ का हाल, अब तक कमाए इतने करोड़

डेस्क। आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने पांचवे दिन भी बॉक्सऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए 2.18 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। पहले वीकेंड में इस फिल्म ने 14.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब दूसरे हफ्ते में सोमवार और मंगलवार को मिलाकर फिल्म ने अब तक 18.86 करोड़ बटोर लिए हैं।

‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ (Chandigarh Kare Aashiqui) लव, रोमांस और ड्रामा से भरी हुई है। आयुष्मान अलग जोनर की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के निर्माताओं को दर्शकों की तारीफों से फिल्म का कलेक्शन आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद है। 


फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन 4.87 करोड़, तीसरे दिन 5.91 करोड़, चौथे दिन 2.15 करोड़ वहीं इस फिल्म ने पांचवे दिन 2.18 का कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ देश के 2500 और विदेश के 500 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हुई है। इस फिल्म को नोएडा, गुड़गांव, दिल्ली और चंडीगढ़ में दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है।

क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने मनविंदर उर्फ मनु नाम के लड़के का किरदार निभाया है जो एक बॉडी बिल्डर है और एक लोकल चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा है। इस दौरान जिम में मानवी बरार यानी वाणी कपूर की एंट्री होती है और दोनों को प्यार हो जाता है। बस यहीं पर कहानी में भारी ट्विस्ट आता है। जब पता चलता है मानवी ट्रांसजेंडर महिला है। इस अनोखी प्रेम कहानी को मेट्रो सिटी के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Share:

Next Post

हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद 7 दिन मौत से जंग लड़ते रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

Wed Dec 15 , 2021
चेन्नई । तनिलनाडु (Tamilnadu) के कुन्नूर (Kunnoor) में 8 दिसंबर को दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलिकॉप्टर (Helicopter crash) में सवार ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) का हादसे के बाद 7 दिन मौत से जंग लड़ते हुए (Fought with death for 7 days) 15 दिसंबर बुधवार (Wednesday 15 December) की सुबह निधन हो गया (Passed […]