
इंदौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा अवैध कॉलोनियों (illegal colonies) में फिर से कार्रवाई का अभियान शुरू किया गया है। इसी के चलते आज सुबह ज्यूपिटर हॉस्पिटल (Jupiter Hospital) के पीछे बनी अवैध कॉलोनी और मूसाखेड़ी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों में निर्माणीधीन मकानों पर कार्रवाई के लिए निगम (corporation) का रिमूवल अमला मौके पर पहुंच गया था, लेकिन पुलिस बल नहीं मिलने के चलते कार्रवाई टाल दी गई।
खजराना के पटेल नगर, मूसाखेड़ी और ज्यूपिटर हॉस्पिटल के पीछे अवैध कॉलोनियों में निर्माणाधीन मकानों और सडक़ को तोडऩे की कार्रवाई के लिए तैयारी की गई थी। हालांकि पुलिस बल के लिए कल ही संबंधित थानों के साथ अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी। आज सुबह कार्रवाई के लिए अमला मौके पर पहुंच गया था, लेकिन पुलिस बल नहीं मिलने के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि वहां कई कॉलोनियों में निर्माणाधीन मकानों के मालिकों को निगम द्वारा नोटिस जारी किए जा चुके हैं और कार्रवाई के लिए पूरी तैयारी थी। अब यह कार्रवाई एक-दो दिन बाद पुलिस बल मिलने पर की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved